Bihar Weather: पछुआ हवा दे रही बिहार में लू वाली फीलिंग, 7 दिनों मे 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather: पछुआ हवा दे रही बिहार में लू वाली फीलिंग, 7 दिनों मे 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Bihar Weather पांच वर्षों की तुलना में पटना व आसपास के क्षेत्र में मार्च माह में सबसे अधिक गर्मी पड़ी है. इस वर्ष मार्च का अधिकतम औसत तापमान 30.5 डिग्री रहा है.

विज्ञापन

Bihar Weather अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है. माह के पहले दिन से ही पटना व आसपास के क्षेत्रों में गर्म हवा चलनी शुरू हो गयी. सोमवार को पटना में अधिकतम 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म उत्तर-पछुआ हवा चली. इसके कारण लू जैसे हालात बन गये. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पछुआ हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है, लेकिन दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान बढ़ेगा और अगले एक सप्ताह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. देखिए वीडियो…

ये पढ़ें…

Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर शेयर किया ये अपडेट

विज्ञापन
Rajeshkumar Ojha

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन