Balochistan Video : जल्द आजाद होगा बलूचिस्तान? देखें ये खास वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Balochistan freedom movement

सांकेतिक तस्वीर

Balochistan Video : भारत ने अभी तक बलूचिस्तान मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन बलूच जानते हैं कि भारत ने हमेशा उनके हितों की बात की है और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उनकी पहचान का समर्थन किया है. बलूचों की जंग पर देखें ये खास वीडियो.

विज्ञापन

Balochistan Video : बलूचों को भारत से काफी उम्मीदें हैं. वे चाहते हैं कि भारत उनके आजादी के आंदोलन में उनका समर्थन करे. भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर से पहले एक सवाल चर्चा में था. सवाल था कि क्या बलूचिस्तान को भारत से अलग करवा लिया जाएगा? दरअसल, अब तक दोनों देशों भारत-पाकिस्तान के बीच चार युद्ध हुए हैं, जिनमें हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. खासकर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह हार गया था और उसका विभाजन होकर बांग्लादेश नाम का नया देश बन गया था. यह इतिहास आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस बीच बलूचिस्तान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक वीडियो में एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से युद्ध नहीं लड़ता. राज्य ने बलूच पर युद्ध थोपा है. बीएलए आंदोलन एक शरिया जिहाद है जिसका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि बलूच राष्ट्र को गुलामी, उत्पीड़न और गैर-शरिया कब्जे से मुक्त कराना है. देखें वीडियो.

बलूचिस्तान समर्थकों के मन में यह सवाल है कि क्या बलूचिस्तान एक नया स्वतंत्र राष्ट्र बन पाएगा? अगर हां, तो आजादी कितनी दूर है? बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पूरे दमखम से संघर्ष तेज कर दिया है और बलूचिस्तान के कई इलाकों में सुरक्षा चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है. बलूच लेखक मीर यार ने तो बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर दी है. उन्होंने भारत और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor : सेना के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हिलाया, पढ़ें संबोधन की 15 बड़ी बातें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola