ePaper

Video: तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा, 15 अगस्त के बाद तय होगा कार्यक्रम

Updated at : 23 Jun 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Video: तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा, 15 अगस्त के बाद तय होगा कार्यक्रम
Tejashwi Yadav Bihar journey program will be decided after August 15

तेजस्वी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हमलोग मिलकर कार्यक्रम तय करेंगे और उसके बाद जनता के बीच में ही रहेंगे. जब से सरकार गई तो हमने विधानसभा में भी कहा था कि नीतीश कुमार ने हमको वनवास नहीं दिया है, बल्कि जनता के बीच भेजने का काम किया है.

विज्ञापन

Video: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है. सभी दल अपने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलान कर दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह एक बार फिर जनता के बीच जायेंगे. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तो बिहार में आरक्षण को खत्म कर दिया, अब जो राज्य में नई बहाली निकल रही है, उसमें तो बिहार के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने वाला है. सत्ता में बैठे लोग मजे ले रहे हैं लेकिन हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर आएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे. तेजस्वी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हमलोग मिलकर कार्यक्रम तय करेंगे और उसके बाद जनता के बीच में ही रहेंगे. जब से सरकार गई तो हमने विधानसभा में भी कहा था कि नीतीश कुमार ने हमको वनवास नहीं दिया है, बल्कि जनता के बीच भेजने का काम किया है. तभी से लगातार हम यात्रा कर रहे हैं. सड़क मार्ग के जरिए लगातार पूरे बिहार की यात्रा की है. तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमने 250 से ज्यादा रैलियां की. हर जगह गए और जनता के बीच रहे और 15 अगस्त के बाद लगातार जनता के बीच ही हम रहेंगे. लोगों से मुलाकात करेंगे और जनता के बीच रहकर जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे. तेजस्वी यादव इससे पहले भी कई बार बिहार यात्रा की बात कह चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने बिहार यात्रा नहीं की है. ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही है वो इस यात्रा को करने का काम करेंगे. तेजस्वी यादव की इस घोषणा से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन