Cricketer Rinku Singh के मददगार रहे अर्जुन फकीरा के क्रिकेट क्लब को छक्के मार कर जिताते थे

Cricketer Rinku Singh: रिंकू सिंह आज क्रिकेट की बुलंदियों पर है, लेकिन एक समय था जब रिंकू के पास न तो क्रिकेट किट थी और न ही खेलने के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस थी. लेकिन क्रिकेट खेलने की सलाहियत उनमें थी. एक दिन रिंकू सिंह अर्जुन फकीरा के पास पहुंचे. अर्जुन फकीरा जादौन राइडर्स क्लब चलाते हैं.
Cricketer Rinku Singh: रिंकू सिंह आज क्रिकेट की बुलंदियों पर है, लेकिन एक समय था जब रिंकू के पास न तो क्रिकेट किट थी और न ही खेलने के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस थी. लेकिन क्रिकेट खेलने की सलाहियत उनमें थी. एक दिन रिंकू सिंह अर्जुन फकीरा के पास पहुंचे. अर्जुन फकीरा जादौन राइडर्स क्लब चलाते हैं. जिसमें अच्छे क्रिकेटर्स को खिलाया जाता है. अर्जुन फकीरा जिला स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते है. अर्जुन फकीरा ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल से क्रिकेट खेलने के लिए कुछ बच्चों को मांगा था. रिंकू सिंह इसी स्कूल में पढ़ते थे. मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने रिंकू सिंह को अर्जुन फकीरा के पास भेजा था. उस समय अर्जुन फकीरा रिंकू सिंह को नहीं जानते थे. अर्जुन फकीरा बताते हैं कि रिंकू सिंह चप्पल पहन कर आए थे. स्पोर्ट्स ड्रेस नहीं थी. न ही स्पोर्ट किट था. तब रिंकू ने कहा था मैं बहुत गरीब हूं. अगर आप मेरा गेम एक बार देख लेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा . इस बात पर जादौन राइडर्स क्लब के कोच ने एक मौका दिया . सुनिए अर्जुन फकीरा की जुबानी आगे की कहानी ….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










