Viral Video:  बच्चे की फ्री-फायर की लत ने उड़ा दी घरवालों की सारी सेविंग्स

Published by : Neha kumari Updated At : 07 Feb 2025 2:51 PM

विज्ञापन

Viral Video:  बच्चे की फ्री-फायर की लत ने उड़ा दी घरवालों की सारी सेविंग्स

Viral Video: कर्नाटक के एक 7 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम ‘फ्री-फायर ‘के ऊपर घरवालों की सारी सेविंग्स को बर्बाद कर दिया, जैसे ही इसकी खबर घरवालों को हुई उड़ गये उनके होश.

विज्ञापन

Viral Video: कर्नाटक से एक बड़ा ही चौका देने वाला घटना सामने आया है. जहां एक 7 साल के बच्चे ने मोबाइल गेम ‘’फ्री-फायर’’ में अपने परिवार कि सारी सेविंग्स को उड़ा कर रख दिया है. बताया जा रहा है की बच्चे को वीडियो गेम खेलने की लत लग गई थी और उसने इन गेम-खरीदारी के चक्कर में घरवालों के बिना जानकारी के हजारों रुपये गेम में बर्बाद कर दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा माता- पिता के गुस्से से बचने के लिए रोते हुए इधर-उधर भागते हुए बिस्तर पर चढ़कर छुपने की कोशिश कर रहा है . वही एक व्यक्ति उससे सवाल कर रहा है. इस घटना ने ऑनलाइन गेमिंग के खतरे को उजागर किया है. इसके साथ ही ये घटान बताता है कि माता-पिता को बच्चों कि ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत है. इसके अलावा पैसे खर्च करने के सभी माध्यमों को सावधानी से इस्तेमाल करने की आवश्यकता है.

View on Instagram

यह भी पढ़े: Viral Video: पति से हुआ विवाद, चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

यह भी पढ़े: Viral Video: रशियन गर्ल को गोद में बिठाकर कार चला रहे युवक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, देखें पुलिस के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola