Viral Video : पति से हुआ विवाद, चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video : पति से हुआ विवाद, चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

woman jumped off the running train

Viral video: पति से झगड़ा करते हुए महिला ने गुस्से में आकर ट्रेन से छलांग लगा दी. यह देख लोग हैरान रह गए. वीडियो देखें.

विज्ञापन

Viral video: एक बड़ा ही खौफनाक दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला चलती हुई ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर अपने पति से झगड़ा कर रही है. कुछ देर बाद विवाद इतना बढ़ जाता है कि महिला गुस्से में आ कर ट्रेन के दरवाजे की ओर मुड़ती है. महिला धीरे-धीरे चलती ट्रेन की सीढ़ियों पर एक-एक कर उतरने लगती है. यह देख वहां मौजूद लोग डर जाते है. उसे रोकने का प्रयास करते है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग जोर-जोर चिल्लाते हुए उसे रुकने को कह रहे है, लेकिन महिला किसी की नहीं सुनती हैं. ट्रेन के दरवाजे के बाहर कूद जाती है. यह मंजर देख लोग दहशत में आ जाते है. वीडियो में एक बच्चे को भी देखा जा सकता जो महिला के पास में ही खड़ा था, देखने से मालूम होता है कि वह उस महिला के साथ था. इस तरह महिला को कूदते देख बच्चा डर कर रोने लगता है. सच में यह दृश्य किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है. देखें वीडियो

यह भी पढ़े: Viral video: पूछताछ के दौरान लड़की ने किया महिला पुलिस अधिकारी पर हमला, जानिए आगे क्या हुआ?

यह भी पढ़े:Viral Video: सिंगर एड शीरन के मजेदार देसी स्टाइल चंपी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola