वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच, 50 बेटिकट यात्रियों से वसूले 27,800 रुपये

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
टिकट जांच की जानकारी देते एसीएम एवं अन्य अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

टिकट जांच की जानकारी देते एसीएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पूर्वोत्तर रेलवे ने वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 50 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए गए, जिनसे भारी जुर्माना वसूला गया. अभियान में पेंट्री कार का भी निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

सीवान: पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.

50 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर मिले यात्रा करते

नई दिल्ली से ललित ग्राम जाने वाली 15565 वैशाली एक्सप्रेस तथा दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई जांच के दौरान करीब 50 यात्री बिना टिकट अथवा पर्याप्त टिकट के बिना यात्रा करते पाए गए.

रेलवे की टीम ने सभी यात्रियों से भाड़ा और जुर्माने के रूप में कुल 27,800 रुपये की वसूली की.

पेंट्री कार का भी किया गया निरीक्षण

अभियान के दौरान केवल टिकट जांच ही नहीं की गई, बल्कि ट्रेनों के रसोई यान (पेंट्री कार) का भी गहन निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की गई. साथ ही पेंट्री कार में कार्यरत कर्मचारियों के वैध पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया.

अधिकारियों ने सुरक्षा और खाद्य सेवा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए चल रहा अभियान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना और यात्रियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है.

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे.

ये अधिकारी रहे अभियान में शामिल

इस विशेष जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक आशुतोष शाही, पी.के. शुक्ला, आकाश शर्मा और राजेंद्र चौधरी सहित टिकट जांच दल के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे.

रेलवे की इस कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन