परीक्षा रूटीन व प्रवेश पत्र में तिथि में भिन्नता, केबी झा कॉलेज में हंगामा

Updated at : 09 Apr 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा रूटीन व प्रवेश पत्र में तिथि में भिन्नता, केबी झा कॉलेज में हंगामा

परीक्षा रूटीन व प्रवेश पत्र में तिथि में भिन्नता, केबी झा कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन

– बुधवार को सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज में छात्रों ने किया था हंगामा – देर शाम विवि की ओर से परीक्षा स्थगित के नोटिस से गुस्साये छात्र – करीब पौने घंटे तक केबी झा कॉलेज में किया हो हल्ला कटिहार पूर्णिया विवि की ओर से पहली बार ओएमआरशीट पर यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा ली जा रही है. वहीं पीयू परीक्षा विभाग की गलती का खामियाजा कॉलेज प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है. स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा के लिए जारी रूटीन व प्रवेश पत्र में एकरूपता नहीं रहने से छात्र परेशान हो रहे हैं. परीक्षा रूटीन में जिन छात्रों की परीक्षा एक दिन बाद दिखाया गया है उनका प्रवेश पत्र में एक दिन पूर्व या बाद होने के कारण परीक्षा देने पहुंच रहे छात्र पेशोपेश में हैं. एक दिन पूर्व जहां सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज, केबी झा कॉलेज में इसको लेकर छात्रों की उग्र ने जमकर बवाल काटा. दूसरे दिन की परीक्षा स्थगित को लेकर जारी एक दिन पूर्व देर शाम से जारी किये जाने के कारण छात्र छात्राओं को जानकारी समय पर नहीं मिलने के कारण केबी झा कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा. परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र छात्राएं उस वक्त आक्रोशित हो गये. जब उनलोगों को सेंटर पर बताया गया कि आज की परीक्षा विवि की ओर से रद्द कर दिया गया. छात्र छात्राओं की भीड़ उग्र रूप ले लिया और जमकर विवि प्रशासन के साथ कॉलेज प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की. आक्रोशित छात्र छात्राओं का कहना था कि वे लोग साठ से सत्तर किलोमीटर प्रतिदिन जैसे तैसे अतिरिक्त भाड़ा लगाकर परीक्षा देने आते हैं लेकिन सेंटर पर पहुंचने पर पता चलता है कि आज की परीक्षा स्थगित कर दी गयी. उनलोगों ने विवि परीक्षा विभाग की कार्यशैली पर जमकर भड़ास निकाली. करीब पौने घंटे तक केबी झा कॉलेज रणक्षेत्र में तब्दील रहा. शिक्षकों व कर्मचारियों की ओर से बार बार समझाने का भी उग्र भीड़ पर असर नहीं हो रहा था. मालूम हो कि गुरूवार को दोनों पालियों में एईसी हिन्दी की परीक्षा थी. जिसे स्थगित कर इसकी परीक्षा 12 अप्रैल को ली जायेगी इसको लेकर परीक्षा विभाग की ओर से नोटिस बुधवार की देर शाम जारी किया. केबी झा कॉलेज में जमकर ड्रामा चलता रहा. परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि उग्र हुए छात्रों को विवि की ओर से जारी परीक्षा स्थगित को ले नोटिस व कॉलेज में रूटिंग को दिखाने के बाद मामला शांत हुआ. कल भी हो सकता है छात्रों का प्रदर्शन अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, राजा यादव समेत अन्य का कहना है कि पूर्णिया विश्विवद्यालय का परीक्षा विभाग की कार्यशैली से छात्र परेशान हो रहे हैं. खासकर प्रवेश पत्र व जारी रूटिंग में एकरूपता नहीं रहने के कारण इस तरह की परेशानी से परीक्षार्थियों को दोचार होना पड रहा है. अभाविप के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी कॉलेज परिसर में छात्रो की ओर से हो हंगामा हो सकता है. इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसा इसलिए कि अब भी कई छात्र छात्राओं का प्रवेश पत्र रूटीन में एकरूपता नहीं है. कईयों का सुधार होने के बाद भी उनके प्रवेश पत्र में त्रुटि रह गयी है. शुक्रवार को दोनों पाली में भीएससी स्वच्छ भारत विषय की परीक्षा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन