UP Board Exam 2022: 24 जिलों में निरस्त की गई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को, बोर्ड ने की यह अपील

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2022 3:55 PM

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी. बोर्ड ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह संयम बनाये रखें. निरस्त की गई परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासा हो तो विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं, जहां वह अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board exam 2022: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बुधवार को 24 जिलों में निरस्त कर दी गई है. अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक होगी.

बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बोर्ड के मुताबिक, यह ध्यान रखा गया है कि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े. बोर्ड ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह संयम बनाये रखें. निरस्त की गई परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासा हो तो विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं, जहां वह अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं.

  • ई-मेल- upboardexam2022@gmail.com

  • फेसबुक- Upboard Exam

  • वाट्सएसप- 8840850347

  • ट्विटर- @upboardexam2022

  • हेल्पलाइन नंबर- प्रयागराज- 18001805310, 18001805312

  • लखनऊ- 18001806607, 18001806608

  • फैक्स नंबर- 0522 2237607

Also Read: UP Breaking News Live: यूपी बोर्ड इंटर का निरस्त किया गया अंग्रेजी पेपर 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे होगा
इन 24 जिलों में निरस्त हुई परीक्षा

बता दें, 24 जिलों में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के कारण दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई. इन 24 जिलों में बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन और महोबा शामिल हैं.

Also Read: पेपर लीक मामले में एक्शन में CM योगी, दोषियों पर NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश, बलिया के DIOS सस्पेंड
दोषियों पर हो सकती है एनएसए की कार्रवाई

बता दें, मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा, मामले की जांच के आदेश एसटीएफ को दिये हैं, जिसके बाद वाराणसी एसटीएफ की टीम बलिया के लिए रवाना हो गई. दोषियों पर एनएसए यानी रासुका की कार्यवाही की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola