Yogi Cabinet Expansion: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एके शर्मा फिर चर्चा में, क्या बनेंगे मंत्री?

Yogi Cabinet Expansion: विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं, जिसके बाद पीएम मोदी के करीबी पूर्व नौकरशाह एके शर्मा फिर चर्चा में आ गए हैं.
Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार (Yogi Government) के मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इससे पूर्व नौकरशाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के करीबी अरविंद कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. चर्चा इस बात की है क्या वे मंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं? फिलहाल एके शर्मा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.
पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा जनवरी 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे, तभी से उनके मंत्री बनने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी, लेकिन जून महीने में उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया. इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और उनके मंत्री बनने की चर्चाओं पर विराम लग गया. इसके कुछ ही महीने बाद यूपी भाजपा ने मंत्री पद के लिए नामों पर चर्चा की और उसे दिल्ली शीर्ष नेतृत्व के पास भेज दिया.
यूपी भाजपा की तरफ से भेजे गए नामों पर शीर्ष नेतृत्व ने भी मुहर लगा दी है, जिसके बाद से एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एके शर्मा मंत्री पद की शपथ लेंगे? चर्चा इस बात की भी है कि संगठन से एक या दो लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जा सकता है.
Also Read: ‘किसानों पर दर्ज मुकदमे लिए जाएंगे वापस, बढ़ेगा गन्ने का
समर्थन मूल्य’, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
बता दें, योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा काफी समय से चली आ रही है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी, जिसके बाद से एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक एवं कला, साहित्य आदि के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चार विधान परिषद सदस्यों को भी नामित किया जाना है, जिस पर भाजपा संगठन व सरकार लंबे समय से मंथन कर रहे हैं. पांच 5 जुलाई को चार एमएलसी का कार्यकाल खत्म हुआ था.
फिलहाल इस समय योगी मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 54 है. इसमें 23 कैबिनेट मंत्री, 22 राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. नियमों के मुताबिक, 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस हिसाब से अभी 6 मंत्री पद खाली हैं. ऐसे में योगी सरकार अगर कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाती है तो भी 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें पार्टी की कोशिश ओबीसी, ब्राह्मण के साथ ही अन्य जातियों को साधने की हो सकती है.
Also Read: विदेशों में बज रहा UP का डंका: ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री खोलेंगी वीवो-ओप्पो सहित ये नामी चीनी कंपनियां
योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को हुआ था. उस दौरान मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे. छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी, जिसमें तीन नए चेहरे भी थे. कोरोना की वजह से तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है. इसमें चेतन चौहान, कमल रानी वरुण और विजय कुमार कश्यप शामिल हैं.
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




