Live Updates

Narendra Modi Lucknow Visit: PMAY के तहत गरीबों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपए की मदद भेजी- पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi Lucknow Visit Update: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मंच से सूबे को करीब 4,800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्मार्ट सिटी कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया.

विज्ञापन

लाभुकों के खाते में एक लाख करोड़ भेजे

पीएम मोदी ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों के खाते में एक लाख करोड़ रुपए की मदद भेजी गई है.

‘पहले बिजली वहां आती थी, जहां नेता चाहते थे’

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि यह प्रभु श्रीराम की भूमि है. गौतम बुद्ध की नगरी है. इसे सजाना और संवारना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि पहले बिजली वहां आती थी जहां नेता चाहते थे. सड़क का भी वही हाल था. गांव में सिफारिश के बाद सड़क बनती थी.

भारत में डिजिटल लेनदेन में रिकॉर्ड बन रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि स्व-निधि योजना का सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाने वाले टॉप तीन में दो शहर यूपी के हैं. पहले स्थान पर लखनऊ और दूसरे स्थान पर कानपुर है. आज के समय में डिजिटल लेनदेन बढ़ी है. रेहरी-पटरी वालों ने 7 करोड़ से ज्यादा बार डिजिटल लेनदेन कर चुके हैं. भारत डिजिटल पेमेंट में नए रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले तीन महीने में 6 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन हुए है.

‘एलईडी के कारण लोगों की बिजली बिलों में आई कमी’

एलईडी ने शहर में रहने वालों के बिजली बिल कम किया है. सरकार ने उजाला योजना के तहत एलईडी बल्बों की कीमत 60-70 रुपए कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के लोगों को पीएम मोदी ने दिया होमवर्क

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यूपी के लोगों को होमवर्क भी दिया. उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर अयोध्या में 7.50 लाख दीपक जलाए जाने हैं. अब, देखना होगा अयोध्या में ज्यादा दीपक जलते हैं या नौ लाख गरीबों के 18 लाख दीपक जलाए जाते हैं.

‘18,000 घरों की मंजूरी और गरीबों को 18 घर भी नहीं’

हमारी अर्बन प्लानिंग राजनीति का शिकार हो जाती है. केंद्र सरकार घर के लिए पैसा भेज रही थी. लेकिन, 2017 से पहले यूपी की सरकार गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी. पहले जो सरकार में उनसे मिन्नतें करनी पड़ती थी. 2017 से पहले आवास योजना के तहत 18,000 घरों की स्वीकृति दी गई. लेकिन, उस समय की सरकार ने 18 घर बनाकर भी नहीं दिया. ये चीजें हमें सोचने की जरुरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola