Aligarh News: जल्द खुलेगा AMU, ऑफलाइन शुरू होंगी क्लासेस, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी?

कोरोना के चलते बंद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 1 मार्च से 5 चरणों में खोलने की प्लानिंग चल रही है. एएमयू को ऑफलाइन खोलने के लिए बनी कमेटी की बैठक में तय की गई रिपोर्ट को कुलपति के पास भेजा जा रहा है.
Aligarh News: कोरोना की पहली लहर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को 24 मार्च 2020 से ऑफलाइन बंद कर दिया गया था. अब तीसरी लहर के बाद एएमयू को 2 वर्ष बाद 1 मार्च से 5 चरणों में खोलने की प्लानिंग चल रही है. एएमयू को ऑफलाइन खोलने के लिए बनी कमेटी की बैठक में तय की गई रिपोर्ट को कुलपति के पास भेजा जा रहा है.
एएमयू को ऑफलाइन खोलने के लिए कुलपति ने 12 सदस्य कमेटी गठित की थी. इस कमेटी में रजिस्टर अब्दुल हमीद, वित्त अधिकारी प्रोफेसर एम मोहसिन खान, कंट्रोलर एग्जाम मुजीब उल्लाह जुबेरी, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन मुजाहिद बेग, प्रोफेसर निसात फातिमा, प्रोफेसर नईम के गुलरेज, प्रोफेसर एम अशरफ, प्रोफेसर एम सऊद आलम कासमी, प्रोफेसर रफीउद्दीन, प्रोफेसर सुबुही खान, प्रोफेसर अशफाक अली खान ने एएमयू को 1 मार्च से 5 चरणों में खोलने की प्लानिंग तय की है. जिसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी जाएगी. इसके बाद कुलपति उस पर अंतिम निर्णय लेंगे.
2 सदस्य कमेटी ने एएमयू को पांच चरणों में 1 मार्च से खोलने पर विचार विमर्श किया. पहले चरण में 1 मार्च को मौलाना आजाद लाइब्रेरी के रीडिंग रूम खोलने के साथ ही दूसरे चरण में 3 मार्च से 10 वीं की कक्षाएं शुरू करना, तीसरे चरण में 5 मार्च से 12वीं की कक्षाएं शुरू करना, चौथे चरण में 7 मार्च से पीएचडी की कक्षाएं शुरू करने के साथ ही पांचवें चरण में 15 मार्च से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं.
एएमयू को ऑफलाइन खोलने के लिए स्टूडेंट समय-समय पर मांग करते रहे हैं. कोरोना मामले कम होने पर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं. एएमयू छात्रों ने कैंपस में एएमयू खोलने को लेकर डक प्वाइंट से बाबे सैयद तक छात्रों ने मार्च निकाला था.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




