UP News: अब घर में बैठकर जान सकते हैं कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था, जानिए पूरी प्रक्रिया

Mumbai: A health workers while carrying out COVID-19 tests of Education Department employees at a municipal school, in Mumbai, Tuesday, March 23, 2021. (PTI Photo/Mitesh Bhuvad)(PTI03_23_2021_000157A)
UP News, Corona Virus Report, Covid-19, Latest Updates: यूपी में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. हर दिन बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन (New Guidelines of Corona Virus) जारी की है. साथ ही सरकार की वो तमाम उपाये कर रही है जिससे कम से कम लोग घरों से बाहर निकले. इसी कड़ी में यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी में लोगों को कोरोना की रिपोर्ट घरों में ही मुहैया कराने की नई व्यवस्था की है.
-
घर में मिलेगा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट
-
नहीं काटने होंगे लैब के चक्कर
-
सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
UP News, Corona Virus Report, Covid-19, Latest Updates: यूपी में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. हर दिन बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन (New Guidelines of Corona Virus) जारी की है. साथ ही सरकार की वो तमाम उपाये कर रही है जिससे कम से कम लोग घरों से बाहर निकले. इसी कड़ी में यूपी में योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी में लोगों को कोरोना की रिपोर्ट घरों में ही मुहैया कराने की नई व्यवस्था की है. इस व्यवस्था के तहत जो लोग अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं, उन्हें उसकी रिपोर्ट अब घरों में ही मिल जाएगी.
सरकार ने लांच की वेबसाइट (Government launched website): कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाने के लिए अब लोगों को जांच सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. यूपी सरकार की नई व्यवस्था के तहत जिन लोगों को कोविड-19 (Covid-19, Corona Test) हो हुआ है वो घर बैठे ही वेबसाइट के जरिए अपना रिपोर्ट देख सकते हैं. लोग इस वेबसाइट में अपना फोन नंबर डालकर आसानी से अपना रिपोर्ट देख सकते है. बता दें, यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल पालन करवा रही है.
कैसे देखें अपनी रिपोर्ट (How to see your report): यूपी में जिन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया है वो सरकार की लांच आधिकारिक वेबसाइट https://labreports.upcovid19tracks.in/ पर क्लिक कर अपनी रिपोर्ट देक सकते हैं. इस वेबसाइट पर लॉग इन कर पहले अपना मोबाइल नंबर इंटर करना होगा. इसके बाद लोग देख सकते है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव.
हर दिन बढ़ रहा है संक्रमितों का आंकड़ा (Number of infected people is increasing) : गौरतलब है कि यूपी में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,023 नए मामले सामने आए हैं. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एसीएस अमित मोहन प्रसाद ने ट्वीटर के माध्यम से बताया कि, प्रदेश में बीते दिन में कुल 1,86,948 सैम्पलों की जांच की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि, यूपी में अब तक कुल 3,59,42,111 सैम्पल की जांच की गई है.
कितने लोगों ने ली वैक्सीन (How many people took the vaccine) : वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एसीएस अमित मोहन प्रसाद प्रदेश में अब तक 65,00,506 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 11,67,323 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दे दी गई है. इस प्रकार कुल 76,67,829 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 6,04,979 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




