सीएम योगी पहुंचे फिरोजाबाद, डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी ने फिरोजाबाद पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वायरल फीवर और डेंगू के कारण भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
CM Yogi in Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में वायरल फीवर और डेंगू (Viral Fever and Dengue in Firozabad) का कहर बढ़ता जा रहा है. इससे अब तक 46 बच्चों की मौत हो चुकी है. मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) इसे लेकर बेहद गंभीर हैं. इसी सिलसिले में वे सोमवार को खुद फिरोजाबाद पहुंचे और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Autonomous State Medical College) का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अधिकारियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया.
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1432275048430125056
सीएम योगी ने कहा, यहां पर डेंगू के संदिग्ध मामले पाए गए हैं. तेजी के साथ यहां के 8-9 मोहल्लों में संदिग्ध डेंगू के मामले देखने को मिले. अब तक लभगभ 32 बच्चों और 7 व्यस्कों की मृत्यु हुई है. उन्होंने कहा, हम जानना चाहते हैं कि क्या ये सब मामले डेंगू के हैं या फिर कोई और मामले हैं, इसके लिए हम जांच करा रहे हैं. शासन स्तर पर अगर किसी से कोई लापरवाही हुई है तो उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी.
सीएम योगी ने वायरल बुखार और डेंगू से हुई बच्चों की मौत की जानकारी होने के बाद दुख जाहिर किया. उन्होंने जिलाधिकारी को बीमार बच्चों के बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात दिनों में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा और कासगंज जिलों में लगभग 50 मौतें हुई हैं, जिसकी वजह तेज बुखार, डिहाइड्रेशन और प्लेटलेट काउंट में अचानक आई गिरावट है. इसमें चौंकाने वाले आंकड़े ये भी हैं कि मरने वाले 50 लोगों में से 26 बच्चे थे.
Also Read: उत्तर प्रदेश में वायरल फीवर का कहर, कई जिलों में दर्ज हुई मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट किया जारी
वायरल फीवर के अचानक बढ़ने से यह जानलेवा हो रहा है. इस बीमारी से उबरने में लोगों को 12 दिन से ज्यादा का समय लग रहा है. बीमारी के बढ़ने से अस्पतालों में बेडों की संख्या में कमी हो गई है. हाल की रिपोर्टों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में गोंडा, बस्ती, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर और गाजीपुर में मामले सामने आए हैं, लेकिन इससे सबसे अधिक प्रभावित हिस्सा पश्चिमी यूपी है.
Posted by: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




