कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को मिला CM योगी का साथ, 5.30 करोड़ के दिए चेक, ये घोषणा की..
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2022 8:47 PM
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ है और हर प्रकार से उनकी सहायता करेगी. उन्होंने कहा कि संपादकों की टीम सुनिश्चित करे कि योग्य पत्रकारों को सस्ते आवास की सुविधा का लाभ मिले. हम हर महानगर में यह योजना लागू करना चाहते हैं.
Lucknow: प्रदेश में कोराना काल में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इसकी चपेट में आकर जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिवारों को यूपी सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सहायता राशि के चेक प्रदान किए.
सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ये चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे. बीजेपी इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ है और हर प्रकार से उनकी सहायता करेगी.
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार महानगरों में पत्रकारों को सस्ती दरों पर आवास देने का काम करेगी. गोरखपुर में इस योजना को बतौर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू कर दिया गया है. अगर ये सफल होता है, तो इसे प्रत्येक जनपदों में सरकार लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि पत्रकारों को भी सस्ते में आवासीय सुविधा मिलनी चाहिए जिससे आवास के लिए उन्हें उधर तो न भटकना पड़े. किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आए. सभी संपादकों की टीम बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें किन्हें शामिल किया जा सकता है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को कुल 5.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि चेक वितरित किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके के लिए भावुक क्षण है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया पिछले तीन सालों से इस सदी की सबसे बड़ी महामारी की चपेट में रही है. इस दौरान केन्द्र और यूपी सरकार के कोरोना प्रबंधन की पूरी दुनिया ने तारीफ भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पूरी दुनिया कोरोना की वजह से त्रस्त हो गई थी. वहां, भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में टीम वर्क के चलते कोरोना पर कंट्रोल पाया गया.
सीएम योगी ने कोरोना काल में मीडिया कर्मियों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश की मीडिया स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है. कोरोना कालखंड के दौरान मीडिया में अनुशासन देखा गया. जागरूकता अभियान से जनता को जोड़ने व उसके प्रचार-प्रसार में भी मीडिया ने अपनी भूमिका का निर्विवाद रूप से निर्वहन किया. इस दौरान मीडिया जगत के लोगों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काला में 103 मान्यता प्राप्त पत्रकार इस बीमारी की चपेट में आए और उनकी जान चली गई. जिसके बाद उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई थी. प्रदेश सरकार ने इन सभी दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की.
सीएम योगी ने कहा कि इससे पहले पिछले साल जुलाई में 50 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई थी. इसके बाद अब बाकी 53 पत्रकारों के परिजनों को भी सहायता राशि दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










