ePaper

ईद पर पिता आजम खान को याद कर भावुक हो गए अब्‍दुल्‍लाह आजम, बिना नाम लिए किसे मार दिया ताना?

Updated at : 03 May 2022 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
ईद पर पिता आजम खान को याद कर भावुक हो गए अब्‍दुल्‍लाह आजम, बिना नाम लिए किसे मार दिया ताना?

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ईद पर पिता को लेकर एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई, की कलम मिला तो बीका हुआ. आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए."

विज्ञापन

Lucknow News: सपा विधायक आजम खान इस बार ईद पर सीतापुर जेल में ही बंद हैं. ऐसे में उनके बेटे और स्वार टांडा विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम पर्व के दिन पिता को याद कर भावुक हो गए. उन्‍होंने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया. साथ ही, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर तंज कस दिया.


क्या किया ट्वीट?

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ईद पर पिता को लेकर एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई, की कलम मिला तो बीका हुआ. आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए.’ ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने पिता के साथ एक फोटो भी शेयर की है. इससे पहले सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्‍ट्रीय प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा व‍िधायक आजम खान की एक पुरानी वीडियो क्लिप को साझा करके सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. शिक्षा को लेकर अपने कामों की जानकारी देते इस वीडियो में आजम खान के बारे में शिवपाल यादव ने लिखा है, ‘अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है. मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola