Kanpur News : कानपुर में पहले चरण में 50 मदरसों की हुई पहचान, 300 से ज्यादा का होगा सर्वे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2022 6:43 AM
शहर में ऐसे 300 से ज्यादा मदरसे हैं. मदरसे के सर्वे को लेकर संचालकों में बेचैनी बढ़ गई है. शहर काजियों ने अपील किया है कि वे सर्वे को लेकर चिंतित न हों. जो जानकारियां मांगी जाएं उसे बता दें. इस दौरान किसी तरह का कोई विरोध न करें.
Kanpur News: कानपुर में दीनी मदरसों का सर्वे शुरू कर दिया गया है. सर्वे शुरू करने के लिए पहले चरण में 50 से ज्यादा मदरसों की पहचान की गई है. शहर में ऐसे 300 से ज्यादा मदरसे हैं. मदरसे के सर्वे को लेकर संचालकों में बेचैनी बढ़ गई है. शहर काजियों ने अपील किया है कि वे सर्वे को लेकर चिंतित न हों. जो जानकारियां मांगी जाएं उसे बता दें. इस दौरान किसी तरह का कोई विरोध न करें.
राज्य सरकारके आदेश पर प्रदेश भर में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे शुरू किया गया है. सर्वे करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है. एसडीएम के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है. जिन मदरसों के नाम और स्थान चिन्हित किए गए हैं, उनका भौतिक सर्वे गुरुवार यानी आज से शुरू हो रहा है.
मदरसों में पूछने के लिए पहले से 11 सवाल तैयार है जो दीनी मदरसा संचालकों से पूछे जाएंगे, मदरसे का नाम, संचालन करने वाली संस्था का नाम, स्थापना वर्ष, मदरसा भवन निजी या किराए पर, क्या भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त हैं.इसी तरह से अन्य सवाल भी पूछे जाएंगे.
शहर काजी हाफिज कुद्दूस हादी ने दीनी मदरसों के सर्वे को लेकर संचालकों से अपील की है कि वह बेचैन न हों.अधिकारी सवाल पूछे तो उसका ईमानदारी से जवाब दें. मदरसों का संचालन जैसे करते रहे हैं, वैसे ही करें.किसी प्रकार का कोई विरोध न करें. आरटीई में मदरसों को छूट दी गई थी.
रिपोर्ट : आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










