ePaper

UP Chunav 2022: 11 जिले, 58 सीट, मैदान में 623 प्रत्याशी और 60% से ज्यादा वोटिंग, अब रिजल्ट डे का इंतजार

Updated at : 11 Feb 2022 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: 11 जिले, 58 सीट, मैदान में 623 प्रत्याशी और 60% से ज्यादा वोटिंग, अब रिजल्ट डे का इंतजार

गाजियाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई. शामली, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जगह मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगे. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022 Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान गुरुवार की शाम 6 बजे खत्म हुआ. सुबह 7 बजे से शुरू मतदान के बाद कई जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई. गाजियाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई. शामली, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जगह मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगे. मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ है.

कैराना विधानसभा सीट पर बंपर वोटिंग

शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की. यहां पर 75.12 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग किया. वहीं, नोएडा विधानसभा सीट पर महज 50.10 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई. पहले फेज में सीएम योगी कैबिनेट में शामिल सुरेश राणा (थाना भवन), श्रीकांत शर्मा (मथुरा), संदीप सिंह (अतरौली), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), अनिल शर्मा (शिकारपुर), कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर), दिनेश खटीक (हस्तिनापुर), डॉ. जीएस धर्मेश (आगरा कैंट), लक्ष्मी नारायण (छाता) समेत 623 प्रत्याशियों की किस्तम ईवीएम में बंद हो गई है.

किस सीट पर कितने फीसदी मतदान?

  • कैराना – शामली- 75.1

  • थाना भवन- शामली- 65.6

  • शामली- शामली- 67.5

  • बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर- 67.7

  • चरथावल- मुजफ्फरनगर- 66.3

  • पुरकाजी- मुजफ्फरनगर- 63.0

  • मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर- 61.3

  • खतौली- मुजफ्फरनगर- 69.7

  • मीरापुर- मुजफ्फरनगर- 64.0

  • सिवालखास- मेरठ- 66.5

  • सरधना- मेरठ -62.3

  • हस्तिनापुर- मेरठ- 60.0

  • किठौर- मेरठ – 59.8

  • मेरठ कैंट- मेरठ- 51.0

  • मेरठ- मेरठ -64.7

  • मेरठ साउथ- मेरठ- 62.0

  • छपरौली- बागपत- 57.1

  • बड़ौत- बागपत- 62.3

  • बागपत- बागपत- 64.7

  • लोनी- गाजियाबाद- 57.6

  • मुरादनगर- गाजियाबाद- 57.3

  • साहिबाबाद- गाजियाबाद- 45.0

  • गाजियाबाद- गाजियाबाद- 50.4

  • मोदीनगर- गाजियाबाद- 63.5

  • धौलाना- हापुड़- 61.5

  • हापुड़- हापुड़- 59.0

  • गढ़मुक्तेश्वर- हापुड़- 61.0

  • नोएडा- गौतम बुद्ध नगर- 50.1

  • दादरी- गौतम बुद्ध नगर- 59.8

  • जेवर- गौतम बुद्ध नगर- 60.3

  • सिकंदराबाद- बुलंदशहर- 63.5

  • बुलंदशहर- बुलंदशहर -60.6

  • स्याना- बुलंदशहर- 60.7

  • अनूपशहर- बुलंदशहर- 56.7

  • डिबाई- बुलंदशहर- 58.9

  • शिकारपुर- बुलंदशहर- 60.9

  • खुर्जा- बुलंदशहर- 60.5

  • खैर- अलीगढ़- 60.8

  • बरौली- अलीगढ़- 63.1

  • अतरौली- अलीगढ़- 57.2

  • छर्रा- अलीगढ़- 56.3

  • कोल- अलीगढ़- 62.1

  • अलीगढ़- अलीगढ़- 62.1

  • इगलास- अलीगढ़- 57.2

  • छाता- मथुरा- 64.6

  • मांट- मथुरा- 65.1

  • गोवर्धन- मथुरा- 66.8

  • मथुरा- मथुरा- 57.3

  • बलदेव- मथुरा- 62.7

  • एत्मादपुर- आगरा- 65.1

  • आगरा कैंट- आगरा- 56.0

  • आगरा साउथ- आगरा- 57.5

  • आगरा नॉर्थ- आगरा- 56.4

  • आगरा रूरल- आगरा- 62.0

  • फतेहपुर सिकरी- आगरा- 64.0

  • खैरागढ़- आगरा- 64.7

  • फतेहाबाद- आगरा- 59.2

  • बाह- आगरा- 58.0

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola