UP Election 2022: सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया थप्पड़, मंच पर हंस पड़े अखिलेश यादव

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया. यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
Agra News: आगरा की बाह विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा को थप्पड़ दिखा दिया. इस पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश रोकने की बजाय ठहाके लगाते रहे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.
यूपी विधानसभा चुनाव में हर रोज राजनीतिक दलों की ओर से ताबड़तोड़ रैली और जनसभा का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच सपा की ओर से भी वृ़हद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आगरा की बाह विधानसभा सीट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मगर मंच का चुनावी नजारा कुछ ही देर बाद बदल सा गया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया. यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
दरअसल, अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे. यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे. इस वक्त अखिलेश यादव और जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे. यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई. उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया. लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिलाध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया. रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे. इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




