ePaper

UP Chunav 2022: सपा की सरकार ने प्यासे को पानी देने में देरी कर किया सबसे बड़ा पाप- राजनाथ सिंह

Updated at : 06 Feb 2022 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: सपा की सरकार ने प्यासे को पानी देने में देरी कर किया सबसे बड़ा पाप- राजनाथ सिंह

UP Chunav 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्यासे को पानी देने में देरी कर सपा की सरकार ने सबसे बड़ा पाप किया है. उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड को प्यासा नहीं रहने देंगे.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि प्यासे को पानी देने में कोई जब विलंब करता है तो इससे बड़ा पाप और कोई नहीं हो सकता. सपा की सरकार ने यही पाप किया था.


बुंदेलखंड को अब प्यासा नहीं रहने देंगे- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब बुन्देलखण्ड को प्यासा नहीं रहने देंगे. मैं यह विश्वास आपको दिलाकर जाना चाहता हूं. लगभग 47 हजार करोड़ रू. की परियोजना भी हमारी सरकार ने बुन्देलखण्ड के लिए स्वीकृत की है. बुन्देलखण्ड क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडर का एक नोड स्थापित किया गया है. इससे विदेशों से भी यहां निवेश आएगा.

Also Read: UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है, उसे लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी- राजनाथ सिंह
हम जनता से झूठ बोलकर राजनीति नहीं करते- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जनता से झूठ बोलकर राजनीति नहीं करते. हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया. हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है. हम लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहे हैं. हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा.

Also Read: UP Election 2022: राहुल गांधी जी, भ्रम ना फैलाएं, सेना पर सवाल उठाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे- राजनाथ सिंह
न हमने कभी आपके भरोसे को तोड़ा है, न तोड़ेंगे- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासवादियों और विकास विरोधियों के बीच मुकाबला है. विकास चुनेंगे तो सुशासन रहेगा, गरीब के घर राशन, नौजवानों की कमाई और गरीबों को मुफ्त दवाई मिलती रहेगी. आपका भरोसा ही भाजपा की पूंजी है. हमने न कभी आपके भरोसे को तोड़ा है, न आगे तोड़ेंगे.

लता मंगेशकर के निधन पर राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जब कोई भी लता जी के गाए गीत, ‘ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ को सुनता था तो स्वाभाविक रूप से उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे. मैं सबकी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola