UP Chunav 2022: करहल से BJP के कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल के पास है रायफल, इन गाड़ियों का भी शौक

एसपी सिंह बघेल के पास पांच तोला और पत्नी के पास 15 तोला सोना है. उनकी पत्नी के पास एक किलो चांदी भी है. उन्होंने एक रायफल होने की बात भी कही है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल सीट हाई प्रोफाइल बन चुकी है. इस सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैदान में है. उनसे मुकाबला के लिए बीजेपी ने केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है. दोनों दलों ने मैनपुरी की करहल सीट से जीत का दावा भी कर दिया है. एसपी सिंह ने नॉमिनेशन के साथ संपत्ति का ब्यौरा दिया है.
एसपी सिंह बघेल की 2016-2017 में आय 21.38 लाख थी. उनकी संपत्ति 2020-21 में बढ़कर 31.65 लाख पहुंच गई थी. इसी अवधि में एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु सिंह की आय 3.89 लाख से बढ़कर 2020-21 में 6.62 लाख हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के पास पांच तोला और पत्नी के पास भी 15 तोला सोना है. उनकी पत्नी के पास एक किलो चांदी भी है. उन्होंने एक रायफल होने की बात भी कही है. उनके पास औरैया के भटपुरा गांव में 40 लाख रुपए की पैतृक जमीन है. उनकी पत्नी के पास करीब 29 लाख रुपए की जमीन है. आगरा और वृंदावन आवास विकास योजना में एक-एक प्लॉट होने की बात भी सामने आई है.
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के पास 45.94 लाख और उनकी पत्नी के पास 25.91 लाख रुपए की कुल संपत्ति है. एसपी सिंह बघेल के पास टूण्डला और एत्मादपुर में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं. मामलों की कोर्ट में सुनवाई जारी है. एसपी सिंह के पास एक टाटा सूमो के अलावा एक टोयोटा क्वालिस गाड़ी भी है.
Also Read: UP Chunav 2022: SP का अभेद्य किला मैनपुरी जिले की करहल सीट, इस समीकरण से अखिलेश यादव को मिलेगी माइलेज?
-
पहला चरण – 10 फरवरी – 58 सीट
-
दूसरा चरण – 14 फरवरी – 55 सीट
-
तीसरा चरण – 20 फरवरी – 59 सीट
-
चौथा चरण – 23 फरवरी – 60 सीट
-
पांचवा चरण – 27 फरवरी – 60 सीट
-
छठा चरण – 3 मार्च – 57 सीट
-
सातवां चरण – 7 मार्च – 54 सीट
(उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का ऐलान – 10 मार्च)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




