ePaper

UP Chunav 2022: SP का अभेद्य किला मैनपुरी जिले की करहल सीट, इस समीकरण से अखिलेश यादव को मिलेगी माइलेज?

Updated at : 20 Jan 2022 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: SP का अभेद्य किला मैनपुरी जिले की करहल सीट, इस समीकरण से अखिलेश यादव को मिलेगी माइलेज?

अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से सांसद हैं. अखिलेश यादव आज तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़े हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: मैनपुरी जिले को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है. मैनपुरी जिले की करहल सीट को समाजवादी पार्टी का अभेद्य किला भी कहा जाता है. इसी सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से सांसद हैं. अखिलेश यादव आज तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़े हैं. इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव करहल सीट से प्रत्याशी होंगे.

2002 छोड़कर जीती समाजवादी पार्टी 

पहले ही मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनने की अपील की गई थी. करहल सीट सपा का मजबूत किला है. इस सीट पर 2002 के चुनाव को छोड़कर साल 1993 से 2017 तक का हर चुनाव सपा ने ही जीता है. करहल विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या 1.25 लाख के आसपास है. जातीय समीकरणों के लिहाज से भी करहल सीट सपा के लिए मजबूत किला की तरह है.

Also Read: UP Chunav 2022: मुजफ्फरनगर दंगे के बाद जाट-मुस्लिम वोट बैंक में बीजेपी की सेंध, इस बार क्या होंगे नतीजे?
2007 में समाजवादी पार्टी की वापसी

करहल विधानसभा सीट मैनपुरी जिले में आती है. सपा कैंडिडेट ने 2017 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट से जीत दर्ज की थी. इस सीट से 1993 से लेकर आज तक सिर्फ एक बार 2002 में सपा को हार का मुंह देखना पड़ा था. सपा के बाबूराम यादव साल 1993 और 1996 में करहल से चुनाव जीते थे. वहीं, 2007 में सपा ने फिर से वापसी की. सोबरन सिंह ही साइकिल के सिंबल पर विधायक बने.

Also Read: UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार आने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना
करहल विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,71,241

  • पुरुष- 2,01,394

  • महिला-1,69,851

  • थर्ड जेंडर- 16

करहल में चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें

  • मतदान- 20 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola