UP Chunav 2022 : कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राजबब्बर का भी नाम शामिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2022 9:30 AM
UP Chunav 2022: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राज बब्बर का भी नाम शामिल है.
Congress Star Campaigners List: यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है.
Also Read: प्रियंका गांधी ने कहा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ‘सात देवियों’ को जगह
इसके अलावा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरूद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विश्नोई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम और सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे.
बता दें, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं. यह दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे. इसके अलावा, कन्हैया कुमार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे. कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे.
-
सोनिया गांधी
-
राहुल गांधी
-
प्रियंका गांधी वाड्रा
-
मनमोहन सिंह
-
अजय कुमार लल्लू
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’
-
गुलाम नबी आजाद
-
अशोक गहलोत
-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
-
भूपेश बघेल
-
सलमान खुर्शीद
-
राज बब्बर
-
प्रमोद तिवारी
-
पीएल पुनिया
-
आरपीएन सिंह
-
सचिन पायलट
-
प्रदीप जैन आदित्य
-
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
-
आचार्य प्रमोद कृष्णम
-
दीपेंद्र सिंह हुड्डा
-
वर्षा गायकवाड़
-
हार्दिक पटेल
-
फूलो देवी नेतम
-
सुप्रिया श्रीनेत
-
इमरान प्रतापगढ़ी
-
कन्हैया कुमार
-
प्रनिति शिंदे
-
धीरज गुर्जर
-
रोहित चौधरी
-
तौकीर आलम
Also Read: Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की 4 प्रत्याशियों की लिस्ट, खुशी दुबे की बहन को दिया टिकट
बता दे, राजबब्बर को भी कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है. इससे पहले उनके सपा में जाने की अटकलें लगायी जा रही थीं. इस बार लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी नाम शामिल हैं. वह मुरादाबाद से सांसद रहे हैं. इस लिस्ट में राशिद अल्वी, कुलदीप विश्नोई, को भी जगह दी गई है. पहली लिस्ट में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










