13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रियंका गांधी ने कहा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ‘सात देवियों’ को जगह

Congress Star Campaigners List for UP Elections 2022: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत सात महिलाओं को जगह दी गई है.

UP Congress Star Campaigners List 2022: यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ मके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के साथ सचिन पायलट कांग्रेस के पक्ष में बनाएंगे माहौल

भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद सोमवार को कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी. इसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और सचिन पायलट का नाम शामिल है.

Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, राहुल-सोनिया भी शामिल
हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी करेंगे प्रचार

इसके अलावा, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे.

Also Read: UP Election 2022: सपा, भाजपा, कांग्रेस के बीच ट्वीटर वॉर तेज; SP का आरोप- कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन
दो मुख्यमंत्री करेंगे कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार

बता दें, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं. यह दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे. इसके अलावा, कन्हैया कुमार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे.

‘सात देवियों’ को भी मिली जगह

काग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है. इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, आराधना मिश्रा ‘मोना’, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, प्रनिति शिंदे और वर्षा गायकवाड़ का नाम शामिल है.

Posted By: Achyut Kumar

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel