ePaper

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की 4 प्रत्याशियों की लिस्ट, खुशी दुबे की बहन को दिया टिकट

Updated at : 01 Feb 2022 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की 4 प्रत्याशियों की लिस्ट, खुशी दुबे की बहन को दिया टिकट

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने मंगलवार को 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की. कानपुर की कल्याणपुर सीट से खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को टिकट दिया गया है. पहले इस सीट से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया था.

विज्ञापन

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. इसमें खुशी दुबे की मां की जगह बहन को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा, तीन अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है.

नेहा तिवारी को कल्याणपुर से टिकट

कांग्रेस ने कानपुर की कल्याणपुर सीट से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब उनकी जगह खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को टिकट दिया गया है. नेहा तिवारी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

Also Read: Congress Third List 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 89 प्रत्याशियों में 37 महिलाएं
तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट

कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, पीलीभीत सीट से शकील अहमद नूरी को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, शाहाबाद से अजीमुशन और तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित को प्रत्याशी बनाया गया है.

Also Read: Congress candidate list 2022: कांग्रेस ने जारी की 61 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 24 महिलाओं को मिला टिकट

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में ढेर हुए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आकर मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. बहन को न्याय ना मिलने के चलते नेहा राजनीति में उतरी हैं. कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशी दुबे पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात भी कही जा रही है.

कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में 61 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की थी. कांग्रेस की इस लिस्ट में 24 महिलाओं की भी जगह दी गई. हमीरपुर से राजकुमारी, नरैनी सुरक्षित सीट से पवन देवी कोरी, अयाह शाह से हेमलता पटेल को टिकट दिया गया.

कांग्रेस की लिस्ट में शामिल महिलाएं

  1. बीसलपुर- शिखा पांडे

  2. श्रीनगर (SC)- चांदनी

  3. धौरहरा- जितेंद्री देवी

  4. बिसवां- वंदना भार्गव

  5. सरेनी- सुधवा देवी

  6. कायमगंज (SC)- शकुंतला देवी

  7. भोजपुर- अर्चना राठौर

  8. कन्नौज(SC)- विनीता देवी

  9. गोविंदनगर- करिश्मा ठाकुर

  10. हमीरपुर- राज कुमारी

  11. नरैनी (SC)- पवन देवी कोरी

  12. अयाह शाह- हेमलता पटेल

  13. अयोध्या- रीता मौर्य

  14. कैसरगंज- गीता सिंह

  15. तरबगंज- सविता पांडे

  16. मनकापुर (SC)- कमला सिसोदिया

  17. खलीलाबाद- सबिहा खातून

  18. सलेमपुर (SC)- दुलारी देवी

  19. रसना- ओमलता

  20. बैरिया- सोनम बिंद

  21. बदलापुर- आरती सिंह

  22. मड़िहान-गीता देवी

  23. घोरावल- विदेश्वरी सिंह राठौर

  24. दुद्धी (SC)- बसंती पनिका

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola