हजारीबाग में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Muzaffarpur News :
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई.
हजारीबाग : हजारीबाग-चतरा मार्ग स्थित कूद रेलवे स्टेशन पुल के समीप में एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है. इस घटना में युवक अजय कुमार की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक सुरेश कुमार घायल हो गया.
घटनास्थल पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई. घायल सुरेश का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया.
कैसी घटी घटना
जुलूस मार्ग में तैनात पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार के अहले सुबह करीब 1. 30 बजे जुलूस से युवकों का एक टोली वापस घर जा रहा था. इसी क्रम में हजारीबाग से चतरा की ओर जा रही अज्ञात ट्रक युवकों को धक्का मारकर फरार हो गया. जिससे एक की मौत और दूसरा घायल हो गया.
Also Read : पलामू में आज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










