नंदगोपाल नंदी का SP, कांग्रेस पर तंज- मुलायम समझदार बेटे के पिता, सोनिया गांधी मूर्ख पुत्र की मां

कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने तंज कसते हुए कहा कि मूर्ख बेटे के बारे में जानना है तो सोनिया गांधी से पूछें. चालाक बेटे के बारे में पता करना है तो मुलायम सिंह यादव से पूछ लें.
UP Election 2022: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की. कैबिनेट मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मूर्ख बेटे के बारे में जानना है तो सोनिया गांधी से पूछें. चालाक बेटे के बारे में पता करना है तो मुलायम सिंह यादव से पूछ लें. दोनों ही बेटे बचकानी हरकतें करते हैं. अखिलेश बुद्धि लगाकर बयान पढ़ते हैं. राहुल पढ़ भी नहीं पाते.
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा 2017 से पहले यूपी में माफिया और गुंडों का राज था. 2017 के बाद यूपी के माफिया और गुंडे जेल में हैं. प्रदेश का व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है. पिछली सरकार में दंगों के कारण लूट, आगजनी और कर्फ्यू से व्यापारियों का बड़ा नुकसान हुआ था. योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश के सारे व्यापारी बेहद सुरक्षित है.
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि 8 जनवरी 2022 को कानपुर में व्यापारियों का कार्यक्रम होगा. इसमें रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से लेकर उद्योगपति तक शामिल होंगे. मंत्री ने बरेली से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज के लिए जल्द कनेक्टिंग फ्लाइट चलाने की बात की जानकारी दी.
(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




