World’s Richest Village: ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर नागरिक के खाते में हैं करोड़ों रुपये

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Sep 2023 4:27 PM

विज्ञापन

World’s Richest Village: क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के नागरिकों के खाते में करोड़ों रुपये जमा हों. या फिर आपको किसी ऐसे गांव के बारे में मालूम है जहां शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं. यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है और इसका नाम वाक्शी है.

विज्ञापन

World’s Richest Village: दुनिया में जब भी गांव की चर्चा होती है तो हमारे मन में एक ही ख्याल आता है. कच्चे मकान होंगे, कच्ची सड़कें होंगी. लोग साधारण से कपड़े पहने होंगे. क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के नागरिकों के खाते में करोड़ों रुपये जमा हों. या फिर आपको किसी ऐसे गांव के बारे में मालूम है जहां शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं. इतना ही नहीं इस गांव में शहरों को मात देनी वाली सुविधाएं मौजूद हैं. यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है और इसका नाम वाक्शी है.

गांव को सुपर विलेज का नाम दिया गया

चीन का यह गांव ऐसा है जहां पर पहुंचकर आप किसी भी देश की राजधानी जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. हो सकता है ये सब पढ़कर आपको कुछ आश्चर्य लग रहा है, लेकिन यह है 100 फीसदी सच. इस गांव की सुविधाओं को देखते हुए ही इसे सुपर विलेज का नाम दिया गया है. गांव में 72 मंजिला स्काईस्कैपर, हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला हैं. गांव में मिलने वाली यही सुविधाएं इसे शहरों से अलग बनाती हैं.

‘कभी काफी गरीब था गांव’

बताया जाता है कि इस गांव को साल 1960 में वू रेनबाओं के एक नेता ने बसाया था. एक समय ऐसा था कि यह गांव काफी गरीब था. लेकिन, अचानक इस गांव की किस्मत बदली और यह दुनिया का सबसे अमीर गांव बन गया. इतना ही नहीं इस गांव के घर दिखने में किसी होटल से कम नहीं लगते. टैक्सी और थीम पार्क भी इस गांव में मौजूद हैं. इसके अलावा इस गांव की सड़कें हमेशा ‘सोने’ की तरह चमचमाती रहती है.

हर शख़्स के बैंक में 1 करोड़ से ज्यादा जमा है

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में 2,000 रजिस्टर्ड निवासी रहते हैं, जिनमें हर एक के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है. यहां पर हर शख़्स विला में रहता है, जो एक से ही बने हैं और लग्जरी कारों से चलते हैं.

इतना अमीर क्यों है वाक्शी गांव?

वाक्शी गांव की खूबसूरती और लग्जरी को देखकर हर किसी के दिमाग में यह ख्याल आता है कि आखिर इस गांव में ऐसी क्या खासियत है, जो इसे दुनिया का सबसे अमीर गांव बनाती है. दरअसल इस गांव में स्टील और शिपिंग की बड़ी कंपनियां मौजूद हैं, जहां करोड़ों रुपए का व्यापार किया जाता है.

ऐसे में वाक्शी गांव में मौजूद कंपनियों का फायदा यहां के स्थानीय लोगों को भी मिलता है, जो कंपनी खड़ी करने के लिए अपनी जमीन देते हैं और उसके बदले लग्जरी लाइफ स्टाइल इंज्वाय करते हैं. वाक्शी गांव को इस मुकाम तक पहुंचाने में स्थानीय सचिव वू रेनाबो की अहम भूमिका है, जिन्होंने गांव वालों को कंपनियों को लाने के लिए राजी किया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola