ePaper

World Famous Indian Restaurant: विश्वभर में मशहूर हैं ये भारतीय रेस्टोरेंट, लजीज खाने के लिए जरूर करें विजिट

Updated at : 13 Aug 2023 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
World Famous Indian Restaurant:  विश्वभर में मशहूर हैं ये भारतीय रेस्टोरेंट, लजीज खाने के लिए जरूर करें विजिट

World Famous Indian Restaurant: क्या आप फूड लवर हैं? वर्ल्ड क्लास होटल्स को दुनिया के मशहूर 150 रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल किया गया है. ट्रैवल ऑनलाइन गाइड एटलस ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत के रेस्टोरेंट ने जगह बनाई हैं. आइए जानें वो कौन कौन से रेस्टोरेंट हैं

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड क्लास होटल्स को दुनिया के मशहूर 150 रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल किया गया है. ट्रैवल ऑनलाइन गाइड एटलस ने एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत के 7 रेस्टोरेंट ने जगह बनाई हैं. आइए जानें वो कौन कौन से रेस्टोरेंट हैं

undefined

टेस्ट एटलस के अनुसार भारत के फेमस रेस्टोरेंट में केरल के ऐतिहासिक पैरागॉन रेस्टोरेंट कोझिकोड (रैंक 11), लखनऊ के टुंडे कबाबी (रैंक 12), कोलकाता के पीटर कैट (रैंक 17), मुरथल के अमरीक सुखदेव ढाबा (रैंक 23), बेंगलुरु के मावली टिफिन रूम्स (रैंक 39), दिल्ली का करीम रेस्टोरेंट (रैंक 87) और मुंबई के राम आश्रय (रैंक 112) शामिल हैं.

undefined

ट्रैवल गाइट एटलस के अनुसार 150 सबसे अच्छे रेस्तरां की सूची में कोझिकोड में शुरु हुए पैरागॉन रेस्तरां को 11वें स्थान पर जगह मिलती है. इस रेस्तरां का सबसे फेमस फूड कुछ और नहीं बल्कि बिरयानी है. इस प्रतिष्ठित सूचि में शामिल पैरागॉन रेस्टोरेंट की स्थापना 1939 में की गई थी. यह रेस्टोरेंट मालाबार व्यंजन परोसता है और इसकी प्रतिष्ठित बिरयानी कुछ ऐसी है, जिसे लोग सबसे अधिक पसंद करते हैं.

undefined

इस लिस्ट में 12वें स्थान पर लखनऊ का टुंडे कबाबी है. यह रेस्तोरेंट अपने मुगलई व्यंजनों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. टेस्ट एटलस के अनुसार, इसका स्वाद और इसके निर्माण के पीछे की विरासत ने ही टुंडे कबाबी को घरेलू और अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलवाई है.

undefined

23वें नंबर पर हरियाणा के मुरथल का मशहूर ढाबा है. ट्रैवल गाइड में बताया गया कि सड़क के किनारे बने एक छोटे से भोजन स्टाल के रुप में अपनी शुरुआत करने के बाद से अमरीक सुखदेव के खाने बहुत मशहूर हैं. अमरीक सुखदेव रेस्टोरेंट को इसके पराठों के लिए प्यार करते हैं और यही टेस्ट एटलस ने अपनी सूची में उल्लेख किया है. अमरीक सुखदेव के आलू पराठे को सर्वश्रेष्ठ का नाम दिया गया है.

undefined

बेंगलुरु के मावली टिफिन रूम्स की रवा इडली कुछ ऐसी है जिसे दक्षिण भारतीय सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola