हजारीबाग में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

दो सितंबर की शाम पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हो गया. जिसमें पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. इस बात से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग में एक विवाहिता ने फांसा लगाकर आत्म हत्या कर ली. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरहद गांव का है. मृतका का नाम मनीषा कुमारी है. उधर दूसरी तरफ मृतका के परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, और इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पति डबलू गोप, ससुर प्रसादी गोप एवं अन्य सदस्यों ने उनकी बेटी को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला.

क्या है पूरा मामला

मुफस्सिल पुलिस के अनुसार दो सितंबर की शाम पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हो गया. जिसमें पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. इस बात से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी कर ली. लेकिन मृतका मनीषा कुमारी के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी. उनका कहना है कि उनके पति और ससुर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं मिलने कारण उन्होंने हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के लिए उनके पति को डबलू गोप को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola