धनबाद में एसटीएफ जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, रांची में काम करता है पति

Updated at : 28 Sep 2023 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में एसटीएफ जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, रांची में काम करता है पति

जांच में पता चला कि मृतका ने फांसी लगाने से पहले चाकू से अपनी कलई काटने का प्रयास किया. कलई पर चाकू से कटने के निशान थे. पुलिस ने कमरे से फांसी लगाने में प्रयुक्त गमछा व चाकू बरामद किया है.

विज्ञापन

धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र की बाघमारा पंचायत के आमटांड़ गांव निवासी एसटीएफ जवान भवानी प्रसाद महतो की पत्नी उषा महतो (30) ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थानेदार सुबेदार कुमार यादव दलबल के साथ आमटांड़ पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतका का पति भवानी प्रसाद रांची में कार्यरत है. घर में उसकी पत्नी दो बेटों आर्यन (11 वर्ष) व चंदन (09) के साथ रहती थी. चाकू से कलई काटने का किया प्रयास : बताया जाता है कि उषा महतो ने सुबह 8:00 बजे अपने दोनों बेटों को स्कूल वाहन पर बिठा कर स्कूल भेज दिया. दिन करीब 10 बजे पति भवानी प्रसाद महतो ने रांची से पत्नी उषा महतो के मोबाइल पर फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ. इस पर उसने पुराने घर सिंगियाटांड़ में रह रहे अपने पिता संतोष कुमार महतो को फोन कर सूचना दी. उसके पिता आमटांड़ बेटे के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने बाउंड्री फांदकर घर में प्रवेश किया तो बहू को कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका देखा. उसने सूचना मुखिया कल्पना गोराईं, पूर्व मुखिया संजीत गोराईं को दी. मुखिया ने बलियापुर थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची. जांच में पता चला कि मृतका ने फांसी लगाने से पहले चाकू से अपनी कलई काटने का प्रयास किया. कलई पर चाकू से कटने के निशान थे. पुलिस ने कमरे से फांसी लगाने में प्रयुक्त गमछा व चाकू बरामद किया है.

चंदनकियारी में है मायका

घटना की सूचना पाकर रांची से मृतका का पति भवानी प्रसाद महतो शाम करीब चार बजे घर पहुंचे. मृतका का मायका चंदनकियारी के जराहरा गांव में है. मायके से उषा की वृद्ध मां व अन्य परिजन आमटांड़ पहुंचे. घटना के बाद परिजनों व मृतका के दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका की कलई पर चाकू के निशान देख मायकेवाले हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola