कोडरमा में फोटो खिंचाने के दौरान बिहार के प्रशिक्षु डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, दोस्त की हुई मौत

Updated at : 09 Jul 2021 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में फोटो खिंचाने के दौरान बिहार के प्रशिक्षु डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, दोस्त की हुई मौत

Jharkhand News (कोडरमा) : झारखंड के कोडरमा जिला अतर्गत चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी के पास शुक्रवार शाम को अचानक चली गोली से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान निखिल कुमार (25 वर्ष) निवासी बेऊर पटना, बिहार के रूप में हुई है. घटना बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से हुई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है. देर रात इस मामले को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी.

पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद मामले की जांच कर रहे थे. प्रशिक्षु डीएसपी व उनके एक दोस्त से पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही थी. बता दें कि सिमरी थाना के प्रभार में हैं प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार. दो दिन की छुट्टी पर बक्सर से निकले थे प्रशिक्षु डीएसपी.

जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार निजी वाहन से अपने तीन दोस्तों को लेकर कोडरमा के तिलैया डैम घूमने आये थे. डैम में घूमने के बाद सभी जवाहर घाटी के किनारे हसीन वादियों में फोटो क्लिक कर रहे थे. बताया जाता है कि उनका दोस्त सौरभ कुमार डीएसपी का सर्विस रिवाल्वर हाथ में लेकर एक्शन से फोटो क्लिक करवा रहा था. इसी दौरान अचानक गोली चल गई और पास खड़े निखिल को जा लगी.

Also Read: सेल्फी लेने के चक्कर में कोडरमा के वृंदाहा वाटर फॉल में डूबे बिहार के दो युवक, एक साथी बचा

निखिल को जख्मी अवस्था में डीएसपी आशुतोष व सौरभ लेकर सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचे. हालांकि, तब तक निखिल की मौत हो गयी थी. वहीं, एक अन्य दोस्त घटना के बाद से गायब है. सदर अस्पताल से तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को मिली. इसके बाद हड़कंप मच गया.

चंदवारा व तिलैया डैम ओपी की पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची. डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार सिंह व अन्य प्रशिक्षु डीएसपी व उसके दोस्त को लेकर खुद देर रात घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी मुख्यालय ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि बिहार के प्रशिक्षु डीएसपी के रिवाल्वर से गोली चलने व इससे उनके एक दोस्त की मौत की घटना हुई है. घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी व उनके बचे दोस्त से पूछताछ की जायेगी. इसके बाद ही आगे कुछ बता सकते हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन