ePaper

भारतीय ट्रेन में लोअर बर्थ का नियम क्या है? जानिए आप अपनी सीट पर कब सो सकते हैं

Updated at : 03 Oct 2023 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन में लोअर बर्थ का नियम क्या है? जानिए आप अपनी सीट पर कब सो सकते हैं

Lower Berth: खासकर लोअर बर्थ से जुड़े नियमों को लेकर ज्यादातर यात्री कन्फ्यूज रहते हैं. आज हम आपको बताएंगे लोअर बर्थ से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Lower Berth: अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग रेवले के नियमों से काफी अनजान रहते हैं. जिसकाखामियाजा उन्हें ट्रेन में सफर के दौरान भुगतना पड़ता है. खासकर लोअर बर्थ से जुड़े नियमों को लेकर ज्यादातर यात्री कन्फ्यूज रहते हैं. आज हम आपको बताएंगे लोअर बर्थ से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से.

लोअर बर्थ क्या है

सबसे पहले बात करें लोअर बर्थ है क्या तो बता दें रेलवे के नियम के अनुसार स्लीपर क्लास में दिव्यांग के लिए 4 सीट दो नीचे की दो मिडल, थर्ड AC में दो सीट, AC3 इकोनॉमी में दो सीट रिजर्व्ड है. इस सीट पर दिव्यांग और उनके साथी ही बैठकर सफर कर सकते हैं. जबकि गरीब रथ ट्रेन में दिव्यांग के लिए 2 नीचे की सीट और 2 ऊपर की सीट रिजर्व है.

लोअर बर्थ में सोने का समय

इस आर्टिकल में हम आपको लोअर बर्थ के नियमों के बारे में बताएंगे. बता दें अगर आपकी लोअर सीट है, तो रेलवे के नियम के अनुसार मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी बर्थ पर रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे तक ही खोलकर सो सकता है. यही लोअर बर्थ का नया नियम है.

क्या है लोअर बर्थ के नियम

ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर देखा गया है कि मिडिल बर्थ वाले यात्री तय समय से पहले या बाद में अपना बर्थ खोलकर बैठ जाते हैं. जब उस यात्री को ऐसा करने से मना किया जाता है तो वे लड़ जाते हैं. ऐसे में आप इस बात की शिकायत टीटीई से कर सकते हैं या फिर रेलवे पुलिस की मदद ले सकते हैं.

इन लोगों के लिए है लोअर बर्थ

लोअर बर्थ को अलॉट करने के लिए एक विशेष नियम बनाया गया है. रेलवे ने बताया है कि ये लोअर बर्थ शाररिक रूप से दिव्यांग लोगों को पहले दिया जाएगा. इसके बाद सीनियर सिटीजन और महिलाओं को बांटा जाता है. रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, स्लीपर क्लास में दिव्यांग के लिए चार सीट, एसी में दो सीट रिजर्व्ड रहती है. वहीं अगर कोई गर्भवती महिला है तो उसको भी लोअर बर्थ दी जाती है. टिकट की बुकिंग आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं.

Also Read: PHOTOS: वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन का पहला लुक हुआ वायरल, सामने आई तस्वीरें, यहां देखें

ऐसे बुक करें लोअर बर्थ

बता दें रेलवे ने यात्रियों के सुविधा के लिए एक विकल्प दिया है. अगर आप सीनियर सिटीजन नहीं है इसके बाद भी नीचे की बर्थ का पाना चाहते हैं तो आप IRCTC की वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग करते समय लोअर बर्थ का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके बाद रेलवे अपने नियमों के मुताबिक आपको लोअर सीट अलॉट करेगा.

ट्रेन टिकट ऐसे करें बुक

· ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए पहले आपको रेलवे के वेबसाइट पर जाना होगा. यानी सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

· यहां अकाउंट लॉगिन करें.

· मेरी यात्रा की योजना का विवरण दर्ज करें.

· जिस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं उसे चयन करें.

· अभी बुक करें और यात्री विवरण दर्ज करें.

· अपना फोन नंबर दर्ज करें.

· भुगतान मोड का चयन करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola