PHOTOS: वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन का पहला लुक हुआ वायरल, सामने आई तस्वीरें, यहां देखें

Published by : Shweta Pandey Updated At : 03 Oct 2023 12:43 PM

विज्ञापन

First Look of Vande Bharat Trains Sleeper Version, vande bharat sleeper version photo: अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और वंदे भारत से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.वंदे भारत की स्लीपर वर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

First Look of Vande Bharat Trains Sleeper Version, vande bharat sleeper version photo: अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और वंदे भारत से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. वैसे तो वंदे भारत ट्रेन की टिकट काफी मंहगी है, लेकिन अब घुमक्कड़ों को ध्यान में रखते हैं देश में वंदे भारत की स्लीपर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रहा है. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

undefined

दरअसल भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में अब देश में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लॉन्च होने जा रहा है. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

undefined

वंदे भारत के स्लीपर वर्जन का पहला लुक अब सामने आ गया है. सूत्रों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन में कुल 857 बर्थ होंगी.

undefined

जिसमें से 823 बर्थ यात्रियों के लिए और 34 वर्ष स्टाफ के लिए आरक्षित रहेगी. प्रत्येक कोच में एक मिनी पेंट्री भी होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का लुक देखने में बेहद शानदार है.

undefined

कब से चलेगी वंदे भारत की स्लीपर वर्जन ट्रेन

बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन की पहली ट्रेन अगले साल 2024 फरवरी के अंत तक पटरियों पर दौड़ने की संभावना है. फिलहाल बता दें कि अभी देश में 30 से अधिक रूटों पर चेयर कार वंदे भारत ट्रेन का संचालन जारी है.

Also Read: Vande Bharat को लेकर आई बड़ी खबर, अब ट्रेन में इन यात्रियों को नहीं दिया जाएगा नॉनवेज, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola