ePaper

Indian Railways: लोअर बर्थ के क्या हैं नियम, रेलवे टिकट कैसे बुक करें?

Updated at : 14 Sep 2023 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: लोअर बर्थ के क्या हैं नियम, रेलवे टिकट कैसे बुक करें?

Lower Berth Rules: लोअर बर्थ ट्रेन में नीचे की सीट होती है. चलिए जानते हैं लोअर बर्थ का नियम क्या है. कैसे बुक करें लोअर बर्थ.

विज्ञापन
undefined

Lower Berth Rules: लोअर बर्थ ट्रेन में नीचे की सीट होती है. रेलवे ने लोअर बर्थ को दिव्यांग या फिजिकली डिसेबल्ड लोगों के लिए रिजर्व कर दिया है. इसके अलावा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यात्रियों और 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को भी लोअर बर्थ दी जाती है. चलिए जानते हैं लोअर बर्थ का नियम क्या है. कैसे बुक करें लोअर बर्थ.

undefined

लोअर बर्थ का नियम

अगर आपकी लोअर सीट है, तो रेलवे के नियम के अनुसार मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी बर्थ पर रात 10 बजे से पहले और सुबह 6 बजे तक ही खोलकर सो सकता है. यदि कोई यात्री रात 10 बजे से पहले अपनी मिडिल बर्थ खोलता है, तो आप उसे ऐसा करने से रोक सकते हैं.

undefined

कैसे बांटा गया है सीट

रेलवे के नियम के अनुसार स्लीपर क्लास में दिव्यांग के लिए 4 सीट दो नीचे की दो मिडल, थर्ड AC में दो सीट, AC3 इकोनॉमी में दो सीट रिजर्व्ड है. इस सीट पर दिव्यांग और उनके साथी ही बैठकर सफर कर सकते हैं. जबकि गरीब रथ ट्रेन में दिव्यांग के लिए 2 नीचे की सीट और 2 ऊपर की सीट रिजर्व है.

undefined

यात्री मना करे तो क्या करें

यदि कोई यात्री निर्धारित समय से पहले या बाद में मिडिल बर्थ खोलकर बैठ जाता है, तो आप टीटीई से शिकायत कर सकते हैं या रेलवे पुलिस की मदद ले सकते हैं. भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, मिडिल बर्थ वाला यात्री रात 10:00 बजे से पहले और सुबह 6:00 बजे के बाद अपनी सीट पर नहीं सो सकता है. वह केवल रात 10:00 बजे के बाद और सुबह 6:00 बजे तक ही अपनी सीट पर सो सकता है.

undefined

कैसे बुक करें लोअर बर्थ

यदि आप सीनियर सिटीजन नहीं हैं लेकिन लोअर बर्थ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय बर्थ प्रिफरेंस का चुनाव कर सकते हैं. इसके बाद रेलवे अपने नियमों के अनुसार आपको लोअर सीट अलॉट कर सकता है. आपको रिजर्वेशन च्वाइस “Book only if lower berth is allotted” का चुनाव करना होगा. यदि आप दिव्यांग, गर्भवती या वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आप लोअर सीट बुक करने की संभावना को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola