पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को 100 फीसदी कर्मचारी क्षमता के साथ कार्य की अनुमति दी

Updated at : 04 Feb 2021 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को 100 फीसदी कर्मचारी क्षमता के साथ कार्य की अनुमति दी

West Bengal Unlock: कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी आने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को अपने सभी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने की अनुमति प्रदान की है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी आने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कई विभागों को अपने सभी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने की अनुमति प्रदान की है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले साल जून में कार्यालय में कर्मचारियों का कार्य सप्ताह पांच दिन से घटाकर तीन दिन कर दिया था. साथ ही कार्यस्थल पर 70 फीसदी कर्मचारियों के ही उपस्थित रहने की अनुमति थी.

निषिद्ध जोन में रहने वाले कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा गया था. पश्चिम बंगाल के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार कार्यालय ने पिछले सप्ताह जारी आदेश में कर्मचारियों को सभी कार्य दिवसों में कार्यालय आने को कहा है.

Also Read: चुनाव के पहले हल्दिया से बंगाल को 4700 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ ही मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. इसी तरह का आदेश श्रम एवं वित्त विभागों ने भी जारी किया है.

राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा, ‘हमने कार्यालय में पहले ही 100 फीसदी उपस्थिति की अनुमति प्रदान की है और सभी कर्मचारियों ने कार्यालय आना शुरू कर दिया है.’

Also Read: अप्रैल में ही संपन्न हो सकते हैं बंगाल चुनाव, जानें अब तक कब-कब हुआ है मतदान

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola