ePaper

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पीठ को केस सौंपने का दिया निर्देश

Updated at : 28 Apr 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पीठ को केस सौंपने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के महापंजीयक की रिपोर्ट का संज्ञान लिया और कहा कि यह मामला किसी अन्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ को सौंपना होगा.

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में एक समाचार चैनल को न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के साक्षात्कार सबंधी रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय को इस मामले की जांच किसी और न्यायाधीश को सौंपने का शुक्रवार को निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के महापंजीयक की रिपोर्ट का संज्ञान लिया और कहा कि यह मामला किसी अन्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ को सौंपना होगा. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि हम कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से कलकत्ता उच्च न्यायालय के किसी अन्य न्यायाधीश को लंबित कार्यवाही सौंपने का निर्देश देते हैं. जिस न्यायाधीश को कार्यवाही सौंपी जायेगी, उन्हें इस संबंध में दायर की गयी सभी याचिकाओं पर गौर करने की आजादी होगी.

लंबित मामलों में साक्षात्कार देने का अधिकार किसी न्यायाधीश को नहीं

उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के महापंजीयक से इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा था कि क्या न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले’ से संबंधित लंबित मामले में एक समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया था. पीठ ने शुक्रवार को कहा कि इस अदालत के 24 अप्रैल के आदेश के बाद कलकत्ता हाइकोर्ट के पंजीयन कार्यालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के महापंजीयक द्वारा दायर 27 अप्रैल की तिथि वाला हलफनामा दाखिल किया है. इससे पहले पीठ ने इस मामले को लेकर एक समाचार चैनल को न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा कथित साक्षात्कार दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया था और कहा था-लंबित मामलों के बारे में साक्षात्कार देने का किसी न्यायाधीश को अधिकार नहीं है. पूर्व में 17 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत प्रदान करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के 13 अप्रैल के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें उसने सीबीआइ और इडी को अभिषेक और शिक्षक भर्ती घोटाले के एक आरोपी कुंतल घोष से पूछताछ करने का आदेश दिया था. इससे पहले कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ ने पश्चिम बंगाल पुलिस को आदेश दिया था कि वह मामले की जांच कर रही सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करे.

Also Read: पश्चिम बंगाल में वज्रपात ने मचाया कोहराम, 16 लोगों की गयी जान

…तब न्यायाधीशों को बनाया जाता है निशाना : सॉलिसिटर

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एक चलन है कि यदि न्यायाधीशों के फैसले किसी व्यक्ति विशेष की इच्छा के अनुसार नहीं होते हैं, तो उन न्यायाधीशों को निशाना बनाया जाता है. उन्होंने अभिषेक बनर्जी के कथित रूप से न्यायाधीशों को धमकाने वाले भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायाधीशों को धमकाया नहीं जाना चाहिए. विधि अधिकारी ने कहा- मुझे कुछ कहना है और यह व्यथित करने वाली बात है. एक चलन है और जब कोई फैसला सत्तारूढ़ व्यवस्था के खिलाफ सुनाया जाता है, तो न्यायाधीशों को निशाना बनाया जाता है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 540 लोग हुए कोरोना से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की बैठक आज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola