West Bengal Breaking News : कोलकाता एसटीएफ ने वांटेड अपराधी इकरामूल हक उर्फ अबू तलहा को किया गया अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

ममता बनर्जी पहुंचीं  एसएसकेएम अस्पताल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जीएसएसकेएम अस्पताल पहुंच गई है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

मतदानकर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेन

कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के जिला पंचायत चुनाव अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट के अनुरोध के बाद पूर्व रेलवे द्वारा सियालदह मंडल में स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. जिला प्रशासन द्वारा पंचायत आम चुनाव – 2023 में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले मतदान कर्मियों की आवाजाही की सुविधा के लिए डायमंड हार्बर, कैनिंग और नामखाना में विशेष ईएमयू ट्रेनें चलायी जा रही हैं. स्पेशल ट्रेन 8 ( शनिवार/रविवार ) को चलेंगी. डायमंड हार्बर-सियालदह स्पेशल डायमंड हार्बर स्टेशन से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2.27 बजे सियालदह पहुंचेगी.

इडी के समन के खिलाफ अभिषेक की याचिका पर सुनवाई 10 को

कोलकाता . सुप्रीम कोर्ट ने के शिक्षक भर्ती घोटाले मेंतृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की इडी के समन के खिलाफ दायर याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा. गुरुवार को अभिषेक बनर्जी की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि बनर्जी को हवाई अड्डे पर भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. उसके बाद कोर्ट ने 10 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया.

पंचायत चुनाव के दिन सभी सरकारी और निजी संस्थानों में कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी

कोलकाता . पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव के दिन सरकारी अवकाश की घोषणा की है. 8 जुलाई यानि शनिवार को राज्य के जिन 22 जिलों में पंचायत चुनाव होंगे, वहां राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अन्य सरकारी संस्थानों, दुकानों, कारखानों और विभिन्न वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा .गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में सभी लोग अपना वोट दे पायें ऐसे में राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है.

तृणमूल सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए गरीबों के आवास योजना फंड का गबन किया है : अग्निमित्रा पाल

बर्दवान. पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल का कहना है कि जिस मां माटी मानुष की सरकार को जनता ने सर आंखों पर बिठाया था और परिवर्तन की लहर में वह सरकार में आई थी. आज 11 वर्षों के अंदर ही मां माटी मानुष की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. प्रधानमंत्री द्वारा बंगाल में भेजे गए गरीबों के आवास योजना का रुपए तक इस सरकार के नेता, मंत्री गबन कर गए हैं लेकिन गरीबों को उनका छत नहीं मिल पाया है . यह स्थिति है बंगाल की. मां माटी मानुष की सरकार को राज्य की जनता पुनः मिट्टी में मिला देगी. राज्य में फिर परिवर्तन का शंख बजेगा और इस बार भाजपा इस लहर में आएगी और बंगाल का विकास करेगी . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का विकास होगा.

तृणमूल नेता सायोनी घोष के भेजे दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं है इडी

कोलकाता . पश्चिम बंगाल युवा तृणमूल अध्यक्ष सायोनी घोष ने इडी के दूसरे समन पर बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स गए बिना एक वकील के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज भेजे थे. जिस दस्तावेजों से इडी संतुष्ट नहीं है .

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola