Live Updates

West Bengal Breaking News : पुरुलिया में पुलिस ने जब्त किया सात मेट्रिक टन अवैध कोयला

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया सात मेट्रिक टन अवैध कोयला

गुप्त सूचना के आधार पर नितुरिया थाना पुलिस ने अवैध कोयला जब्त किया. सोमवार देर शाम जिला के नितुरिया थाना क्षेत्र के डांगाजोर इलाके के एक जंगल से पुलिस ने लगभग सात मेट्रिक टन कोयला जब्त किया है. पुलिस ने अवैध कोयला रखने के आरोप में जगन्नाथ माजी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह साथोड़ी थाना क्षेत्र के बालीतोर गांव का रहनेवाला है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि डांगाजोर जंगल के समक्ष अवैध कोयला रखा हुआ है. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सात मेट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गयी है. मंगलवार आरोपी को रघुनाथपुर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया गया.

बीरभूम में तृणमूल कार्यकर्ता के निर्माणाधीन मकान में बम विस्फोट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लोकपूर थाना इलाके के डेमूरटीटा ग्राम में मंगलवार सुबह तृणमूल कार्यकर्ता शेख सराफत पिता शेख जमाल के निर्माणधीन मकान में बम विस्फोट की घटना के बाद समूचे गांव के लोगों में दहशत फैल गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.घटना की वारदात के बाद पंचायत चुनाव को लेकर आई केंद्रीय वाहिनी की टीम भी मौके वारदात पर पहुंच गई थी.

ममता बनर्जी ने पीएम पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है पीएम काे I-N-D-I-A नाम बेहद पसंद है. मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंची थी.

टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने युवती से की ठगी, तीन गिरफ्तार

टीवी सीरियल में काम दिलाने का प्रलोभन देने और शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बाली थाना की पुलिस ने एक युवक सहित तीन को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी का नाम ऋतुराज हालदर है. उसका घर डोमजूर थाना अंतर्गत चामराइल इलाके में है. आरोप है कि इसके पहले भी वह 17 युवतियों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका है. पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, आठ माह पहले बाली इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ ऋतुराज की दोस्ती हुई थी. ऋतुराज ने युवती को अपना परिचय फिल्म निर्देशक के रूप में देते हुए उसे टीवी सीरियल में काम दिलाने का भरोसा दिलाया.

राजभवन जा रही हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजभवन जा रही हैं. वहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस से कर सकती हैं मुलाकात.

राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

मणिपुर हिंसा को लेकर राजभवन के सामने कांग्रेस समर्थनों ने जमकर हंगामा किया है. पुलिस की ओर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola