Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : विधेयक हुआ पारित : खतरनाक इमारतों को तोड़ सकेगा केएमसी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंकुड़ा के औद्योगिक क्षेत्र मेजिया पहुंचेंगे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. दुर्लभपुर में एक निजी लॉज में मंडल व बूथ अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे. शाम चार बजे वह कॉलेज मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया तृणमूल नेता का बेटा. 

सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया तृणमूल नेता का बेटा. गौरतलब है कि अप्रैल में 2 किलो सोने के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की गई है जिसके बाद बनगांव नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन के बेटे का नाम सामने आया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 की बैठक में होंगी शामिल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रही हैं. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं ब्लकि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर लेंगी भाग .

28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे अमिताभ बच्चन

पश्चिम बंगाल में 28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 15 दिसंबर से होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा. करीब ढाई दशक के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब फिल्म फेस्टिवल का आयोजन साल में दूसरी बार हो रहा है. इस बार फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व जया बच्चन शामिल होंगे. कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) देश में गोवा फिल्म फेस्टिवल के बाद बड़े फिल्म फेस्टिवलों में से एक है. पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के विभिन्न देशों से लोग भाग लेते हैं

बकाया डीए को लेकर बैंकशाल कोर्ट व केएमसी में सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारी भी बकाया महंगाई भत्ते की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये थे. इस दौरान 47 सरकारी कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिन्हें आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया है. जहां पर अन्य सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि गिरफ्तार किये गये 47 लोगों को जमानत मिले साथ ही सरकार उनके बकाया डीए का भुगत्तान जल्द करें. बैंकशाल कोर्ट के सामने सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है.

ममता ने कहा कि बात कोर्ट तक जा रही है, इसलिए शिक्षक नियुक्ति अटकी

शिक्षक नियुक्ति मामले को लेकर समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है. आज फिर विधानसभा में शिक्षक नियुक्ति मामले को लेकर सवाल उठा. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह विधानसभा पहुंची थी. सत्र में राशन से जुड़े एक सवाल को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष से कहा, बात कोर्ट तक जा रही है इसलिए शिक्षक मामले में भर्ती संभव नहीं है. अदालत में केस लड़ने के लिए सरकार का पैसा खत्म हो रहा है तो शिक्षकों की नियुक्ति कैसे होगी.

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में माणिक भट्टाचार्य को फिर अदालत में हुए पेश

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में माणिक भट्टाचार्य को फिर अदालत में हुए पेश.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola