Live Updates

West Bengal Breaking News : हावड़ा डिविजन अंतर्गत लिलुआ व बेलुर के बीच ओवरहेड तार टूटा, ट्रेन सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत 

पश्चिम मेदिनीपुर जिला के दो अलग अलग इलाकों में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम घटना चन्द्रकोना थाना के झाकरा गांव के बांदीपुर इलाके में घटी.मृतका का नाम तुलसी सी (42)है.वह खेत से अपने घर की ओर लौट रही थी,इस दौरान इलाके मे जोरदार आकाशीय बिजली कौंधा ,वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गयी.घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.द्वितीय घटना केशपुर थाना के कलाग्राम के भोलसरापाता इलाके में घटी.आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो की मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतको का नाम खोकन दोलाइ (34)और ममता दोलाइ (30)है.

लोकसभा चुनाव के पहले जीजेएम का भाजपा को अल्टीमेटम

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के संस्थापक बिमल गुरुंग ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव की बड़ी लड़ाई से पहले प्रस्तावित और अलग गोरखालैंड राज्य पर फैसला लेना होगा. श्री गुरुंग ने इस मुद्दे पर औपचारिक घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय सत्तारूढ़ पार्टी के लिए 15 अगस्त की समय सीमा भी तय की है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है. हम पहाड़ों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान चाहते हैं. स्थायी समाधान अलग गोरखालैंड राज्य है. भाजपा को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना होगा.

आग्नेयास्त्र समेत दो युवक गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गत शुक्रवार की रात नाका चेकिंग के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से एक आग्नेयास्त्र जब्त किया गया है. आरोपियों में से एक का नाम सहदेव बेरा है, जो नंदकुमार थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुर इलाके का निवासी है. अन्य आरोपी चंदन कोना खेजुरी का शेरखानचक का रहने वाला है. सहदेव पहले भी एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. आरोपियों को शनिवार को कांथी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.

चाची पर तेल छिड़क कर जिंदा चलाया

पश्चिम बंगाल केपूर्व बर्दवान जिले के कुरुम्बा गांव में संपत्ति विवाद को केंद्र कर भसुर और भतीजे द्वारा चाची का अपहरण कर अपने घर ले गए. वहां तेल छिड़कर कर उसे जिंदा जला दिया. चीख पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोगों और घायल पति द्वारा बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने भसुर आशुतोष गराई और आशुतोष के पुत्र पूर्णचंद्र गराई को गिरफ्तार कर लिया है. इस क्रूर घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना और तनाव कायम है. घायल महिला का नाम वीथिका गराई (43) है. वीथिका की हालत नाजुक बनी हुई है.

लोकल ट्रेन सेवा बाधित

हावड़ा डिविजन अंतर्गत लिलुआ व बेलुर स्टेशन के बीच ओवरहेड तार टूटने से लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई है. हलांकि रेलवे की ओर से ओवरहेड की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है.

नौशाद सिद्दीकी पहुंचे हावड़ा के मंगलाहाट मार्केट

हावड़ा का मंगलाहाट मार्केट भीषण आग में जलकर खाक हो गया. करीब 1000 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने मौके पर जाकर व्यापारियों से बात की. कल मुख्यमंत्री 21 जुलाई की बैठक से मंगलाहाट गई थी. उन्होंने दौरे के दौरान उचित जांच करने और व्यवसायियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola