Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : पानी लेने को लेकर विवाद में युवक को मारा चाकू, मौके पर पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News LIVE Updates : ओडिशा के कोरई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 3 लोगों की मौत हो गई. 2 लोग घायल हो गए . ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह-सुबह तक दर्दनाक हादसा हो गया.. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पानी लेने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद

पानी लेने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. घटना महानगर के पोर्ट इलाके में स्थित राजाबागान की है. जख्मी युवक का नाम मोहम्मद अशफाक है. उसपर चाकू से जानलेवा हमला करनेवा��े युवक का नाम नसीम खान है. खबर पाकर मेटियाबुर्ज थाने की पुलिस वहां पहुंची और हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को जांच में पता चला कि स्थानीय इलाके में निगम के पानी के नल से नसीम खान बाल्टी में पानी भर रहा था. आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए अशफाक वहां पहुंचा और दो बाल्टी पानी भरने की बात कही. इसी को लेकर दोनों में विवाद छिड़ गया. आरोप है कि इसी समय तुरंत नसीम ने अशफाक के शरीर पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जख्मी अशफाक को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना को लेकर इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.

कमलगाजी फैक्ट्री में गैस रिसाव

पश्चिम बंगाल के कमलगाजी में कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से कई फैक्ट्री कर्मचारी अचानक बीमार हो गये . वहीं फैक्ट्री से निकलने वाले अमोनिया गैस धीरे-धीरे इलाके में फैलते जा रहा है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर हैं. मिली जानकारी के अनुसार 2 दमकलकर्मी भी बीमार पड़ गए . इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि गैस के रिसाव को नहीं रोका गया तो पूरा इलाका इसकी चपेट में आ सकता है.

ममता बनर्जी ने गंगा आरती का आयोजन करने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि गंगा के तटों के सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए . मुझे यहां गंगा आरती के लिए एक जगह चाहिए. जैसे कि अन्य राज्यों में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है वैसे ही यहां भी गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए. गंगा के किनारे ऐसे जगह पर गंगा आरती होना चाहिए जहां पर मंदिर हो, लोगों के बैठने की व्यवस्था हो, भले ही इसमें दो साल लग जाएं, कोई नुकसान नहीं है लेकिन भव्य तरीकें से गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए.

चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बंगाल के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में चिकित्सा की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी अस्पतालों को स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत ही मरीजों का इलाज करना होगा अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन अस्पतालों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

अखिल गिरि के मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांंग पर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा ने कई जगहों पर मंत्री अखिल गिरि के बयान को लेकर रैली निकाली है. उनकी मांग है कि मंत्री अखिल गिरि को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. इस रैली में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी , लाॅकेट चटर्जी के साथ ही कई अन्य नेता मौजूद रहें.

ममता बनर्जी के सलाहाकार अलापन बंद्योपाध्याय बने स्टेट हेरिटेज के चेयरमैन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सलाहाकार अलापन बंद्योपाध्याय बने स्टेट हेरिटेज के चेयरमैन. अलापन बंद्योपाध्याय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर विवाद में आये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola