Live Updates

West Bengal Breaking News : मालदा के गाजोल में मतगणना केंद्र से मिली सीलबंद मतपेटियां,जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

फ्लैट के छज्जे से गिरकर चली गयी जान

थाइलैंड की रहनेवाली फेसबुक फ्रेंड से मिलने उसके कमरे में गये गए डॉक्टर की रहस्यमय मौत होने का मामला सामने आया है. घटना कोलकाता के प्रगति मैदान इलाके में सोमवार रात की है. मृत डॉक्टर का नाम शुभंकर चक्रवर्ती (37) बताया गया है. वह पेशे से शहर के एक प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हैं. वह साल्टलेक के सेक्टर वन के निवासी बताये गये हैं. सोशल मीडिया पर उनकी थाईलैंड की पिनपिनैट फ्रुएटनोन (43) नामक महिला से दोस्ती हुई थी. इसके बाद वह महिला मई महीने में नेपाल के बाद कोलकाता आकर प्रगति मैदान इलाके में किराये के कमरे में रह रही थी. प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि डॉक्टर की मौत के पीछे थाईलैंड की फेसबुक गर्लफ्रेंड का हाथ हो सकता है. पुलिस उस महिला से पूछताछ कर इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. शहर में स्थित थाइलैंड दूतावास के अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया गया है.

मालदा के गाजोल में मतगणना केंद्र से मिली सीलबंद मतपेटियां

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल के एक हाई स्कूल से मंगलवार सुबह तीन सीलबंद और बिना गिनती की मतपेटियां बरामद की गयी. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में संपन्न ग्रामीण चुनावों के लिए क्लासरूम को मतगणना केंद्र में बदल दिया गया था, जहां से ये मतपेटियां बरामद की गयीं. इस घटना पर भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि पंचायत चुनाव के नाम राज्य की जनता के साथ छल किया गया है. चुनाव में इस प्रकार की धांधली कभी देखने को नहीं मिली. इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए.

माकपा नेता ने खुद ही घर पर करायी थी बमबाजी, गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर में पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर माकपा उम्मीदवार दंपती ने तृणमूल को फंसाने के लिए अपने ही घर पर बमबाजी करायी थी. घटना को अंजाम देनेवाला माकपा कार्यकर्ता राम सरकार ने पुलिस को दंपती के कारनामों की जानकारी दी. इसके बाद से माकपा उम्मीदवार सुशांत मंडल और देविका देबनाथ फरार थे. सोमवार देर रात पुलिस ने सुशांत मंडल को गिरफ्तार किया. पंचायत चुनाव में जमालपुर एक ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 141 के सुशांत मंडल माकपा के उम्मीदवार थे. उनकी पत्नी देविका देबनाथ उसी पंचायत के बूथ नंबर 139 से माकपा उम्मीदवार थीं.

2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई : ममता बनर्जी

विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में खत्म हो गई है. 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक जुट हुए है. इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई होगी. देश खतरे में है. दिल्ली, बंगाल, मणिपुर हो, सरकार बेचना, सरकार खरीदना यही काम भाजपा सरकार का है.

राजनीति में विरोधी हों, तभी काम करने का है मजा : शताब्दी

बीरभूम जिले के सिउड़ी सर्किट हाउस में बीरभूम से सांसद शताब्दी राय ने कहा कि राजनीति में विपक्ष यानी विरोधी नहीं रहेंगे, तो काम करने में मन नहीं लगेगा. इसलिए विरोधी दलों का होना जरूरी है. इस बार जिले में पंचायत चुनाव के फलस्वरूप कई पंचायतों में विरोधी दलों माकपा व भाजपा के भी सदस्य जीते हैं. इस बाबत पूछने पर तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी राय ने कहा कि सत्तापक्ष के कार्यों में कमी को विरोधी ही बताते हैं, जिससे काम करने में सहूलियत होती है और उसका लाभ जनता को मिलता है.

बंगाल के BJP विधायक छत्तीसगढ़ के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए सांसद अर्जुन सिंह के विधायक बेटे पवन सिंह बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे. बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन पिछले साल तृणमूल में शामिल हो गए, लेकिन उनके बेटे पवन भाजपा में ही रहे. हालांकि उनके पिता ने पार्टी छोड़ दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola