Live Updates

West Bengal Breaking news : अपने ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति के लिये हाइकोर्ट पहुंचे नौशाद

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

BJP ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिये गठित की 5 सदस्यीय समिति

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए पार्टी की महिला सांसदों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है.

महिला बनकर हाइवे पर करते थे लूटपाट,

पश्चिम बंगाल केपूर्व बर्दवान जिले के बाईपास पर महिला बनकर वाहनों के चालकों से लूटपाट करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस घटना में पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सोमवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर चारों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि हाईवे पर से गुजरने वाले बड़े छोटे वाहनों के चालकों को महिला के रूप में आकर्षित कर उनके वाहनों को रोककर लूट पाट करते थे. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस काफी दिनों से उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने की फिराक में थी.

इडी अधिकारियों के सामने बीमार पड़े कालीघाटेर काकू

शिक्षक भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के हाथों गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू के पैरोल पर रिहा होने की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें सोमवार को उन्हें प्रेसिडेंसी जेल में ले जाया गया. जेल सूत्रों के मुताबिक जेल में प्रवेश करते ही वह इडी के अधिकारियों के सामने बीमार पड़ गये. लगातार उन्हें उल्टी होने लगी. इसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गये. तुरंत जेल के चिकित्सकों को वहां बुलाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भेजने को लेकर वहां मौजूद इडी की टीम एवं जेल के चिकित्सकों के बीच सहमति बनी. जिसके बाद कालीघाटेर काकू को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऑटिस्टिक पीड़ित युवक को सरेआम नाचने काे कहा, किया इंकार तो कर दी पिटाई

महानगर के दक्षिण कोलकाता में 22 साल के एक ऑटिस्टिक के शिकार युवक को बेरहमी से सिर्फ इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने कुछ शरारती तत्वों के कहने पर सड़क पर सरेआम नाचने से इनकार कर दिया. घटना टॉलीगंज थाना क्षेत्र की है. इस मामले में पीड़ित युवक के परिजनों ने स्थानीय टॉलीगंज थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है.

बर्दवान में नर्सिंग होम के पांच मंजिल से कूद कर मरीज ने की आत्महत्या,

पश्चिम बंगाल केपूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के पावर हाउस पाड़ा स्थित पारिजात सेवालय प्राईवेड लिमिटेड नर्सिंग होम अस्पताल में रविवार देर रात नर्सिंग होम के पांच मंजिला इमारत से कूदकर एक मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना के प्रकाश में आने के बाद से सोमवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में मृतक के परिवार के लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि नर्सिंग होम की लापरवाही और सुरक्षा में कोताही के कारण ही मरीज की मौत हुई है .

19 जुलाई को महानगर में रैली निकालेगी भाजपा

पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा, धांधली की घटनाओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 19 जुलाई को महानगर में महारैली निकाली जायेगी. यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दी. उन्होंने कहा कि हाल ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने हर स्तर पर धांधली की. नामांकन दाखिल करने से लेकर, चुनाव प्रचार, मतदान के दिन और मतगणना केंद्रों पर भी हिंसा देखने मिली है. मतगणना के बाद अब सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे है, जिसकी वजह से कई भाजपा कर्मी घर छोड़ कर फरार हो गये हैं. इन घटनाओं के खिलाफ 19 जुलाई को प्रदेश भाजपा की ओर से महानगर में महारैली आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस रैली में भाजपा के वे कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे, जो हिंसा की वजह से अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं और भय की वजह से भाजपा पार्टी कार्यालय व अन्य सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola