Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत

Updated at : 14 Nov 2022 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आशिक आजम गाजी (20) है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहने वाला बताया जा रहा है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी के लिए मांगी माफी

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरि की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. नबन्ना में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने कहा राष्ट्रपति बहुत खूबसूरत महिला हैं. मैं किसी व्यक्ति के बाहरी सौंदर्य पर विश्वास नहीं करती हैं. केवल बाहर से दिखने में कुछ नहीं होता है. अखिल गिरि ने जो टिप्पणी की वह बेहद गलत है. मैं क्षमाप्रार्थी हूं . मैं पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं. किसी पर भी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए . हम सब राष्ट्रपति का सम्मान करते है. अखिल गिरि को पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है आगे वह इस तरह की गलती करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी .

28 नवंबर तक पार्थ जेल हिरासत में 

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत में ही रहना होगा.

अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजभवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में मंत्री अखिल गिरि की गिरप्तारी की मांग को लेकर भाजपा के विभिन्न जिलों में भाजपा का प्रदर्शन जारी है. वहीं अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजभवन के सामने भाजपा की ओर से हंगामा के साथ ही प्रदर्शन किया जा रहा है. राजभवन के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

मेयर फिरहाद हकीम के घर के सामने भाजपा का प्रदर्शन 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए भाजपा की ओर से रैली निकाली गई. रैली के रोकने के लिए भाजपा और पुलिस के बीच झड़प हुई है वहीं कई जगहों पर आगजनी की घटना भी घटी है. भाजपा का आरोप है कि पुलिस की ओर से उन्हें लगातार रोकने का प्रयास किया जा रहा है और तृणमूल डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है.

बिना आमंत्रण के बर्थडे पार्टी में गयी थी पीड़िता

राजारहाट थाना क्षेत्र के वैदिक विलेज के एक रिसॉर्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी में एक युवती से गैंगरेप के मामले में अब रिसॉर्ट के मैनेजर को तलब किया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फॉरेंसिक नमूना संग्रह करने की बात थी, लेकिन घटना के दूसरे दिन भी उक्त रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के लिए उक्त कमरा किराया पर दिया गया था, जिस कारण से फाॅरेंसिक नमूना संग्रह नहीं किया जा सका. इसे लेकर रिसॉर्ट के मैनेजर व सुपरवाइजर को तलब किया गया है.

अपर प्राइमरी उम्मीदवारों का हंगामा जारी

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर उम्मीदवारों का हंगामा जारी है. सोमवार का अपर प्राइमरी उम्मीदवारों ने नियुक्ति की मांग करते हुए धर्मतल्ला में जमकर हंगामा किया है. उनकी मांग है कि 8 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया नहीं की जा रही है. वहीं प्रदर्शन के दौरान कई अपर प्राइमरी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया है.

ममता बनर्जी ने कहा बंगाल के खिलाफ हो रही है साजिश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ लोग है जो जनता को बंगाल के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. तृणमूल अपना कार्य कर रही है और छात्रों के विकाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पश्चिम बंगाल सरकार शिक्षा व नौकरी को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. ताकि बंगाल का भविष्य उज्जवल हो सकें.

शुभेंदु अधिकारी को दिखाया गया काला झंडा 

नंदीग्राम में होने वाली शुभेंदु अधिकारी की सभा के दौरान भाजपा व तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इसके साथ ही तृणमूल समर्थकों की ओर से शुभेंदु अधिकारी को काला झंडा  दिखाया गया है. हालांकि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी सभास्थल पर पहुंच चुके है. भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

शुभेंदु अधिकारी को गुलाब फूल देने पहुंची टीएमसीपी छात्र 

टीएमसीपी छात्र शुभेंदु अधिकारी के घर गुलाब का फूल देने पहुंचे जहां पर पुलिस की ओर से उन्हें रोका गया है. हालांकि छात्रों का कहना है वह शुभेंदु अधिकारी से मिलना चाहते है .पुलिस का कहना है कि 144 धारा के लागू होने से प्रवेश की अनुमति नहीं है. गौरतलब है कि तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि शुभेंदु अधिकारी मानसिक रूप से बीमार है उनके घर गुलाब फूल पहुंचाया जाना चाहिए.

पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपी सीबीआई की विशेष अदालत में हुए पेश 

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है. आज पार्थ चटर्जी समेत सात आरोपियों की पेशी अलीपुर स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में होनी है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है

West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत

बंगाल पुलिस ने एक हथियार तस्कर को दबोचा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आशिक आजम गाजी (20) है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 28 नवंबर तक जेल हिरासत
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola