West Bengal Breaking News : हिंसा प्रभावित इलाकों में केंन्द्रीय सुरक्षा बल की तैनाती का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates :पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पंचायत हिंसा में घायल भाजपा उम्मीदवार की  मौत

पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में घायल भाजपा उम्मीदवार की आज मौत हो गई है. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल के समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी थी. जिसके बाद उसका इलाज चल रहा था. भोलानाथ मंडल नाम के बीजेपी उम्मीदवार की शुक्रवार को डायमंड हार्बर अस्पताल में मौत हो गई. हालांकि सत्ता पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया.

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले का मास्टर माइंड कौन

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला काफी लंबे समय से चला आ रहा है. शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. लेकिन अब तक शिक्षक भर्ती घोटाले मामले का मास्टर माइंड कौन यह जानकारी लेने में इडी व सीबीआइ को सफलता नहीं मिली है. गौरतलब है कि शुक्रवार को कलकत्ता हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने अदालत से उन लोगों की सूची मांगी है जिन पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में अवैध रूप से नौकरी पाने का आरोप था. जज ने दोनों जांच एजेंसियां इडी और सीबीआइ को 29 अगस्त तक सूची सौंपने का निर्देश दिया.

तेज गति से आ रही एंबुलेस की चपेट में आकर तीन की मौत पांच घायल

पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के नतून ग्राम बस स्टैंड के पास गंगा बाजार के पास तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई. वही पांच लोग इस दुर्घटना में घायल हुए है. बताया जा रहा है कि एक साइकिल चालक, मोटरसाइकिल सवार और दो पैदल यात्रियों को लापरवाह एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी. तभी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एंबुलेंस में सवार एक मरीज, एक साइकिल सवार और एक पैदल यात्री की मौत हो गई. पांच अन्य घायल हो गये है.

बंगाल को बदनाम करने की साजिश रच रहे शुभेंदु : कुणाल

एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर जमकर हमला बोला गया है. उनकी ओर से आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा नेता अधिकारी साजिश रच रहे हैं.

निमता में सीपीएम प्रत्याशी के घर पर हमला

पश्चिम बंगाल के निमता में सीपीएम प्रत्याशी के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में प्रत्याशी के पिता समेत तीन घायल बताये जा रहे है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मालदा के खरबा प्राथमिक विद्यालय में मिला बम

मालदा के खरबार प्राथमिक विद्यालय में बम मिलने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है. स्कूल से बम बरामद होने के बाद दहशत फैल गई. खरबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है, बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola