बंगाल दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, निशाने पर होंगी सीएम ममता बनर्जी

Updated at : 29 Oct 2020 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, निशाने पर होंगी सीएम ममता बनर्जी

New Delhi: BJP National President JP Nadda addresses a meeting of BJP National Spokespersons, at party HQ in New Delhi, Tuesday, Oct. 6, 2020. (PTI Photo)(PTI06-10-2020_000217B)

कोलकाता (अजय विद्यार्थी) : 2021 के विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत लगा रही है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार बंगाल आ रहे हैं. वह आगामी छह नवंबर को बंगाल आएंगे और दो दिनों तक यहां रहेंगे. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके निशाने पर होंगी.

जेपी नड्डा इसके पहले 19 अक्टूबर को वह उत्तर बंगाल के दौरे पर आए थे, जहां संबोधन करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया था. अब जबकि वह छह नवंबर को दोबारा आ रहे हैं तो वह सबसे पहले बर्दवान जाएंगे. यहां बीरभूम, पूर्व बर्दवान, आसनसोल, पुरुलिया और बांकुड़ा, इन 5 जिलों के सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी.

7 नवंबर को आदिवासी बहुल क्षेत्र जंगलमहल इलाके में उनकी बैठक होगी. इसमें मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा और हुगली के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होनी है. इसके बाद वर्चुअल संबोधन करेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि श्री नड्डा के बंगाल दौरे से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ेगा.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा कि सरकार की आलोचना के लिए आम नागरिकों को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता

भाजपा सूत्रों ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दक्षिण बंगाल के जिन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को अधिक मत मिले थे उन इलाकों में नड्डा की सभा होगी. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय अरविंद मेनन जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola