ePaper

पश्चिम बंगाल: आग लगने से करीब 100 झोपड़ियां जलकर राख, बेघर पीड़ितों से मिले दमकल मंत्री सुजीत बोस

Updated at : 19 Dec 2023 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: आग लगने से करीब 100 झोपड़ियां जलकर राख, बेघर पीड़ितों से मिले दमकल मंत्री सुजीत बोस

हावड़ा के बेंटरा थाना क्षेत्र के इच्छापुर इलाके की बस्ती में भीषण आग लगने पर कई झोपड़ियां खाक हो गयीं. चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही दमकल मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

हावड़ा(पश्चिम बंगाल), कुंदन झा: बेंटरा थाना क्षेत्र के इच्छापुर इलाके के डुमुरजोला स्टेडियम के पास की एक बस्ती में भीषण आग लगने से करीब 100 झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं. पलक झपकते ही आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. इससे पहले बस्तीवासी अपने सामान को घर से बाहर निकाल पाते, आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ की स्थिति हो गयी. रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग की लपटें इतनी विकराल हो गयीं कि ड्रेनेज कैनेल रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी. आस-पास स्थित आवासीय भवनों में रहने वाले लोग घर से बाहर निकल कर नीचे आ गए. मौके पर एक-एक करके दमकल की कुल 10 गाड़ियां पहुंचीं और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अग्निकांड में पूरी बस्ती जलकर राख हो गयी. हालांकि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया. हावड़ा नगर निगम की ओर से 450 लोगों को रात के रहने और खाने की व्यवस्था की गयी है.

चार घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

शिवपुर विधानसभा अंतर्गत इच्छापुर इलाके में इको पार्क के पास हावड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एचआइटी) की जमीन पर यह बस्ती स्थित है. इस बस्ती में करीब 100 झोपड़ियां हैं. मंगलवार शाम करीब पांच बजे बस्ती के बीच से धुआं निकलते देखा गया. इस समय अधिकतर घरों की महिलाएं और पुरुष काम के सिलसिले बाहर थे. धुआं निकलता देख बस्तीवासियों की भीड़ जुटी, लेकिन इससे पहले कोई कुछ कर सकता, आग बस्ती में फैल गयी थी. स्थिति उस समय भयावह हो गयी, जब रसोई गैस सिलेंडर के फटने से पूरा इलाका थर्रा उठा. महज 45 मिनट के अंदर पूरा बस्ती लाक्षागृह बन गया था. चारों तरफ से सिर्फ रोने और चीख-पुकार की आवाज सुनायी पड़ रही थी. शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची थीं और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन हालात बेकाबू होते देखकर बाद में और पांच गाड़ियों को बुलाया गया. करीब रात के आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. इस अग्निकांड के कारण हजारों लोग बेघर हो गये.

Also Read: पश्चिम बंगाल :गायब हो गये पंचायत चुनाव के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज,पुलिस की भूमिका पर हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी

सरकार भी पीड़ितों की करेगी मदद

हावड़ा नगर निगम की ओर से 450 लोगों को रात के रहने और खाने की व्यवस्था की गयी है. दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि इस बस्ती में करीब 100 झोपड़ियां थीं. पूरा बस्ती जल गयी है. आग पर काबू पा लिया गया है. पानी देकर ठंडा करने का काम किया जा रहा है. सरकार की ओर से भी पीड़ित लोगों की मदद की जाएगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल : अचानक जेल में कैदी के पास रिंग होने लगा मोबाइल, काफी ढूंढने पर पकड़ा गया एक कैदी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola