विश्वकप से पहले विराट कोहली ने मैच का टिकट मांगने वालों के सामने जोड़े हाथ, अनुष्का शर्मा ने कही ये बड़ी बात

Published by : Rajneesh Anand Updated At : 04 Oct 2023 12:57 PM

विज्ञापन

आईसीसी विश्वकप की शुरुआत पांच अक्टूबर से होने वाली है.पहला मैच वर्तमान चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट मैच शुरू होते ही एक ओर जहां टिकटो के लिए मारामारी शुरू हो जाती है, वहीं कुछ लोग टिकट के लिए खिलाड़ियों के सामने अर्जी लगाने लगते हैं.

विज्ञापन

ICC World Cup news : विश्वकप से पहले मैच का टिकट मांगने वाले फैंस के लिए विराट कोहली ने शानदार मैसेज लिखा है. जिस मैसेज को शेयर करते हुए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी हाथ जोड़ लिए हैं.

undefined
undefined

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्ट लिखा है कि विश्वकप शुरू होने में कुछ ही समय शेष है. ऐसे में मेरा दोस्तों से यह आग्रह है कि वे पूरे टूर्नामेंट के लिए मुझसे टिकट ना मांगें. आप घर से मैच देखें और मजे लें.

undefined

विराट कोहली की इस स्टोरी को अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन्हें विराट कोहली से टिकट की मांग पर कोई जवाब ना मिले वे मुझसे भी कोई उम्मीद ना रखें.

undefined
undefined

विश्वकप 2023 के मुकाबले पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं. भारत का पहला मैच चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के साथ खेला जाना है. टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. विराट कोहली पर सबकी नजरें इसलिए भी टिकी हैं क्योंकि ये कहा जा रहा है कि ये कोहली का अंतिम विश्वकप हो सकता है.

undefined

विराट कोहली अभी अपने पूरे फाॅर्म में चल रहे हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस विश्वकप में वे कोई बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम करेंगे. सचिन के शतकों के रिकाॅर्ड की बराबरी भी वे कर सकते हैं.

Also Read: World Cup 2023 के लिए तैयार रोहित एंड कंपनी, जानें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की ताकत
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola