ePaper

संदेशखाली में फिर हंगामा, शेख शाहजहां व शिबु हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन व हंगामा

Updated at : 08 Feb 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
संदेशखाली में फिर हंगामा, शेख शाहजहां व शिबु हाजरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन व हंगामा

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उत्तम सरदार और शिबू हाजरा के लोगों ने उनके पोल्ट्री फार्म में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी. इसके बाद तोड़-फोड़ और आगजनी का आरोप ग्रामीणों पर लगाया गया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राशन भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने गये ईडी व केंद्रीय जवानों पर गत पांच जनवरी को हुए हमले की घटना के 33 दिनों के बाद उत्तर 24 परगना के संदेशखाली (Sandeshkhali Incident) में फिर से हंगामा हुआ. जहां पर संदेशखाली की महिलाएं गुरुवार की सुबह लाठी-डंडे और बांस के साथ सड़क पर उतर आईं. इस बार उनकी सीधी मांग है कि तृणमूल के स्थानीय नेता शेख शाहजहां, ब्लॉक अध्यक्ष शिवप्रसाद हाजरा और उनके साथी उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया जाये. संदेशखाली के लोग गुस्से से उबल रहे हैं विशेषकर महिलाएं शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गुरुवार सुबह फिर से सड़कों पर उतर आईं. शाहजहां ने पार्टी के नाम पर गांव वालों पर इतने लम्बे समय तक जो अत्याचार किया है . ऐसे में महिलाओं की मांग है कि उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिये.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola